- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पैन-इंडिया स्टार प्रभास की “राधेश्याम” इस दिन होगी रिलीज़!
आखिरकार वो दिन आ ही गया जब काफी लोगों की दुआएं काबुल हो गयी है क्योंकि राधेश्याम की रिलीज डेट अब सामने आ गई है! प्रशंसकों ने काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया है और फिल्म की टीम ने पोस्टर और अन्य झलक का खुलासा करके सभी के उत्साह को बनाये रखना सुनिश्चित किया है और अब, आखिरकार बड़ी तारीख भी सामने आ गयी है।
पैन-इंडिया स्टार प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें उन्हें डेपर लुक में यूरोप की सड़कों पर टहलते हुए देखा जा सकता है और पोस्टर में कहा गया है कि फिल्म मकर संक्रांति/पोंगल के अवसर पर रिलीज होगी, यानी 14 जनवरी 2022 में सामने आएगी।
कैप्शन में लिखा गया है,”Can’t wait for you all to watch my romantic saga, #RadheShyam, which has a brand new release date – 14th January, 2022 worldwide!”
लोग बड़ी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और इस खबर ने आखिरकार प्रशंसकों को जिज्ञासु कर दिया है। कई लोगों का मानना है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक होगी। और, प्रभास के प्रशंसक निश्चित रूप से इस घोषणा को सुनकर खुश होंगे।
इस फिल्म के साथ लगभग एक दशक के अंतराल के बाद प्रभास रोमांटिक शैली में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े की एक नई जोड़ी देखने मिलेगी और फ़िल्म से कई पोस्टर सामने आए हैं जिसमें प्रभास को एक लवर बॉय के अवतार में दिखाया गया है।
फिल्म 14 जनवरी 2022 में स्क्रीन पर दस्तक देगी। राधेश्याम एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस फ़िल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।


