- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सुपरहिट मशीन हिमेश रेशमिया एक और एल्बम ‘सुपर सितारा’ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार
लगातार एक के बाद एक 3 ब्लॉकबस्टर एल्बम ‘सुरूर 2021’, ‘मूड्स विद मेलोडीज़’ और ‘हिमेश के दिल से’ देने के बाद, सुपरहिट मशीन हिमेश रेशमिया एक और एल्बम ‘सुपर सितारा’ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें कुमार शानू, अलका याग्निक और समीर अंजान शामिल होंगे और जो 90 के दशक की पुरानी यादें ताजा कर देगा
हिमेश रेशमिया लोकप्रियता के शिखर पर हैं! इस शख्स ने डबल हैट्रिक और 3 एल्बमों के जरिये लगातार 6 एक के बाद एक सुपर हिट गानें दिए हैं, जिन्हें दुनिया भर में प्रशंसकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है। एक दिन भी आराम नहीं करने वाले, हिमेश अपने संगीत लेबल के अपने चौथे एल्बम के साथ वापस आए हैं, जो निश्चित रूप से उनकी एक और उपलब्धि है!
एल्बम का नाम ‘सुपर सितारा’ है और यह 90 के दशक के रेट्रो युग की पुरानी यादों को फिर से जिंदा कर देगा। एल्बम का पहला गाना ‘हमनवा हमसफ़र’ है जो 25 अगस्त को रिलीज़ होगा और इसे प्रसिद्ध जोड़ी कुमार शानू और अलका याग्निक ने गाया है, जिसके बोल समीर अंजान ने दिए हैं और इस गाने को उस्ताद रॉकस्टार हिमेश रेशमिया ने कम्पोज किया है।
एल्बम के बारे में बताते हुए, उस्ताद रॉकस्टार हिमेश रेशमिया ने कहा कि “एल्बम ‘सुपर सितारा’ उन महान गायकों के बारे में है, जिन्होंने संगीत की दुनिया में इतिहास रचा है। मेरे द्वारा कम्पोज किया गया और समीर जी द्वारा लिखित तथा कुमार शानू और अलका याग्निक द्वारा खूबसूरती से गाया गया पहला ही गीत ‘हमनवा हमसफ़र’ आपको 90 के दशक में वापस पहुंचा देगा। 90 के दशक की पुरानी यादें ऐसी हैं जिनसे कोई भी संगीत प्रेमी जुड़ सकता है और संगीत की दुनिया में कुमार शानू, अलका याग्निक और समीर जी के ऐतिहासिक योगदान को कभी नहीं भूल सकता। मैंने अपने कॅरियर की शुरुआत सलमान भाई के ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के गाने ‘ओढ़ ली चुनरिया तेरे नाम की’ से की थी, जिसे शानू दा और अलका जी ने गाया था और उसके बाद मैंने अपने कॅरियर के शुरुआती दौर में उनके साथ कई हिट गाने दिए हैं।
मैं हर युग में अपने संगीत का फिर से आविष्कार कर रहा हूं और अब इन 3 लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर एल्बम ‘सुरूर 2021’ और ‘मूड्स विद मेलोडीज़’ और ‘हिमेश के दिल से’ के साथ, मैं डिजिटल संगीत की दुनिया में फुल मेलोडी के युग को वापस लाया हूं, और सभी गीतों और व्यूज और ऑडियो स्ट्रीम की ऐतिहासिक प्रतिक्रिया बताती है कि प्योर मेलोडीज़ हमेशा काम करती हैं। गहरी भावनाओं वाले इन तीन एल्बमों ‘सुरूर 2021’ और ‘मूड्स विद मेलोडीज़’ और ‘हिमेश के दिल से’ में मैंने मेलोडी को बरकरार रखा है, लेकिन गीत की अरेंजमेंट और रचना नए युग को ध्यान में रखते हुए की है। हालांकि एल्बम ‘सुपर सितारा’ के साथ, जिसमें लीजेंड्स भागीदारी कर रहे हैं, मैं पूरी तरह से रेट्रो हो गया हूँ और यह गीत ‘हमनवा हमसफ़र’ अपने साउंड और अरेंजमेंट में 90 के दशक के स्पर्श के साथ एक प्योर मेलोडी है। मुझे पूरा यकीन है कि सभी संगीत प्रेमी इस एल्बम के रेट्रो गानों को पसंद करेंगे।
और हम निश्चित ही इस एल्बम को सुनने के लिए उत्सुक हैं!
सुरूर 2021 – 70 मिलियन व्यूज 41 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम
तेरे बगैर – 28 मिलियन व्यूज 8 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम
सांसें – 51 मिलियन व्यूज 10 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम
दगा – 20 मिलियन व्यूज 7 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम
तेरी उम्मीद – 25 मिलियन व्यूज 7 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम
तेरे प्यार में – 3 दिनों में लगभग 30 मिलियन व्यूज


