- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
आईफोन स्टोर से लाखों के मोबाइल चोरी
इंदौर. एमजी रोड स्थित आई फोन स्टोर से चोर 3 लाख नकदी सहित लगभग 65 से अधिक मोबाइल चुरा ले गए. चोरी गए मोबाइल की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. लगभग आठ नकाबपोशों ने अलसुबह वारदात को अंजाम दिया. ये घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
शहर मुख्य मार्ग और पॉश इलाके एमजी रोड स्थित आई फोन कंपनी के अधिकृत शोरूम इंस्पायर पर चोरों ने देर रात धावा बोलकर लगभग 50 लाख से ज्यादा के मोबाइलों पर हाथ साफ कर दिया. घटना अल सुबह लगभग 4 बजे हुई, वहां पहुंचे 8 बदमाशों ने शोरूम का शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस के अनुसार चोरी करने आये 8 नकाबपोश बदमाशों में से 6 शोरूम के बाहर रुके, जबकि 2 बदमाश स्टोर में घुसकर वहां से मोबाइल बैग में भरकर निकले. बैग में अधिक से अधिक मोबाइल भरे जा सकें, इसके लिए बदमाश डिब्बो से मोबाइल निकालकर बैग में भरे, साथ ही चोर शोरूम में रखे करीब 3 लाख रुपए भी ले भागे.
शोरूम पर सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात है, लेकिन घटना के वक्त वह पीछे की ओर सो रहा था, इस वजह से उसे भी चोरी की वारदात की भनक तक नहीं लगी. बदमाशों की ये हरकत स्टोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें 2 नकाबपोश बदमाश स्टोर के अंदर बैग में मोबाइल भरते नजर आ रहे हैं. यहां यह उल्लेखनीय है कि एप्पल स्टोर के सामने ही कई ज्वैलर्स के शोरूम हैं, वहां भी गार्ड्स तैनात रहते हैं. बावजूद इसके इस घटना की भनक किसी को नहीं लगी. पुलिस की रात्रि गश्त पर भी इससे सवालियो निशान खड़े हो गये हैं.


