- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
बंद बोरे में मिली युवक की सिर, हाथ-पैर कटी लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त
इंदौर. गुरुवार को बाणगंगा थाना क्षेत्र में नाले किनारे मिली एक युवक की सिर और हाथ-पैर कटी लाश मिलने से शहर में सनसनी फैल गयी. आशंका जताई जा रही है युवक की कहीं और हत्या कर लाश को यहां ठिकाने लगाया गया है. फिलहाल लाश की शिनाख्ती करना पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है.
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा इलाके के नाले की पुलिया के नीचे नाले किनारे बोरे में बंद एक लाश पड़ी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही बोरा खोला उसमें से सिर और हाथ-पैर कटी लाश मिली. मृतक का सिर नहीं होने और उसके पास से किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं मिलने की वजह से उसकी शिनाख्त करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है.
मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. एएसपी प्रशांत चौबे के मुताबिक यह हत्या का स्पष्ट मामला है, इसमें हत्या कहीं और कर लाश को यहां ठिकाने लगाया गया है. आशंका है कि लाश को रात के अंधेरे में फेंका गया है. हत्यारों का प्रयास शव को पानी में फेंकने का रहा होगा, लेकिन अंधेरा होने की वजह से लाश को पानी में नहीं फेंक सके. लाश की शिनाख्त करना बड़ी चुनौती है. जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
उल्लेखनीय है कि इस घटना ने एक बार फिर कविता रैना हत्याकांड की यादें ताजा कर दी जिसमें कविता के सिर और हाथ-पैर काटकर नाले में लाश फेंकी गई था.


