- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
एक के बाद एक 8 ब्लॉकबस्टर हिट्स देने के बाद, संगीत के बादशाह हिमेश रेशमिया आपके लिए 9वां ट्रैक, चारबस्टर सांसें के गायक, सवाई भाट, के साथ ओ सजना लेकर आए हैं!
हिमेश रेशमिया को निश्चित रूप से द मैन विद द मिडास टच कहा जा सकता है। उन्होंने जिसे हाथ लगाया, वह सोने में बदल गया और एक मिलियन व्यू और ऑडियो स्ट्रीम के साथ रातों रात एक ब्लॉकबस्टर हिट बन गया। उनके रिकॉर्ड लेबल ने 4 सुपरहिट एल्बम, सुरूर 2021, हिमेश के दिल से, मूड्स एंड मेलोडीज़, सुपरस्टार और 8 गाने डिलीवर किए हैं।
इतना ही नहीं, उभरते सितारों को वे एक के बाद एक बड़े ब्रेक भी देते हैं, म्युजिक जादूगर हिमेश उन्हें खुद के द्वारा दिए गए कुछ अद्भुत कॉम्पज़िशन के साथ चमकने का मौका देते हैं।
8 ब्लॉकबस्टर हिट के बाद, म्यूजिक के बादशाह हिमेश रेशमिया आपके लिए 9वां ट्रैक, ओ सजना, चारबस्टर सांसें के सिंगर, सवाई भाट के साथ लेकर आए हैं। हिमेश के ‘दिल से’ एल्बम की अपार सफलता के बाद, ‘ओ सजना’ सॉन्ग सवाई भाट द्वारा गाया जाएगा, जिनकी आवाज में राजस्थान की एक मनमोहक अदा है।
सॉन्ग के बारे में बताते हुए, हिमेश ने कहा, “ओ सजना सॉन्ग एक शुद्ध भारतीय राग है जो दर्शाता है कि प्यार एक बहुत ही अलौकिक और पवित्र एहसास है। यह एक बेहतरीन राग पर आधारित है और सवाई ने इसे बहुत ही खूबसूरती से गाया है और इस सॉन्ग से श्रोता, एक गायक के रूप में सवाई के गहन और प्रबल पक्ष को जानेंगे। साँसे में सवाई की आवाज को देशवासियों ने बहुत पसंद किया था और ओ सजना में, और एक कदम आगे बढ़कर उन्होंने एक मुश्किल ट्रैक को बहुत खूबसूरत रंगों के साथ पेश किया है।”


