- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
केएल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी को एआईसीटीई (AICTE) द्वारा अखिल भारतीय द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया
संवहनीयता के प्रति इसकी वचनबद्धता के लिए प्रदान किया गया क्लीन एण्ड स्मार्ट कैम्पस अवॉर्ड 2020
वड्डेश्वरम (विजयवाड़ा)/हैदराबाद, 7 सितम्बर, 2021: केएल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी, स्नातक और उच्च शिक्षा के लिए देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक, को एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) द्वारा भारतीय ज्ञान प्रणाली का उपयोग करने वाले विश्वविद्यालयों की श्रेणी में प्रतिष्ठित क्लीन एण्ड स्मार्ट कैम्पस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय को परिसर स्वच्छ और स्मार्ट बनाए रखने में भारतीय ज्ञान प्रणालियों के अनुप्रयोग के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
तकनीकी शिक्षा के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संस्थानों, छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए, पुरस्कार समारोह का तीसरा संस्करण एआईसीटीई द्वारा नई दिल्ली में अपने मुख्यालय में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार, श्री धर्मेंद्र प्रधान ने केएल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी के निदेशक, डॉ. गरिमेल्ला गोपालकृष्ण राव को यह पुरस्कार प्रदान किया, जिन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन उनके अपशिष्ट न्यूनीकरण, संसाधन संरक्षण और स्थिरता प्राप्त करने के लिए IoT, क्लाउड और बिग डेटा जैसी नवीनतम तकनीकों को अपनाने के आधार पर किया गया था। केएल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी को सतत्त विकास से संबद्ध पहलों की अपनी विस्तृत श्रृंखला के लिए मान्यता देते हुए सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय को इसकी स्थिरता, पारंपरिक व्यवस्थित अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधन और पर्यावरण प्रबंधन में परिसर को शामिल करने हेतु प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए उद्धृत किया गया। इसे बैटरी से चलने वाले वाहनों, रोड स्वीपिंग मशीन, सेंसर- आधारित पार्किंग, सेंसर-आधारित प्रकाश व्यवस्था, सेंसर-आधारित फ्लशिंग सिस्टम, सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन, और जलवायु परिवर्तन संबंधी गतिविधियों में विश्वविद्यालय की सक्रिय भागीदारी जैसी कई पर्यावरण-अनुकूल पहलों को बढ़ावा देने के लिए मान्यता प्रदान की गई।
केएल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष इंजीनियर श्री कोनेरू सत्यनारायण ने कहा, “जलवायु संकट विश्व स्तर पर एक चिन्ताजनक मुद्दा है जिससे शैक्षणिक संस्थानों के रूप में निपटने में हमें अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। केएल डीम्ड-टु-बी-यूनिवर्सिटी ने परिसर और समुदाय के आसपास संरक्षण और संवहनीयता को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। एआईसीटीई क्लीन एंड स्मार्ट कैम्पस अवॉर्ड शिक्षा में संवहनीयता को स्थापित करने में विश्वविद्यालयों द्वारा की गई कड़ी मेहनत को दर्शाते हैं। यह पुरस्कार वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
जबकि 2000+ विश्वविद्यालयों ने क्लीन और स्मार्ट कैंपस अवॉर्ड 2020 के लिए पंजीकरण किया था, केएल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी उन चंद संस्थानों में से है, जिन्हें अपने परिसरों को हरा-भरा, स्वच्छ और स्मार्ट बनाने में उनके अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।


