- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आर्टिस्ट द्वारा आर्टिस्ट्स को समर्पित वर्चुअल वर्कशॉप
भोपाल, सितंबर 2021: गणेश चतुर्थी आने से कई माह पहले ही देश में अलग-अलग अंदाज में भक्त, विनायक के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। लेकिन इन सबसे अलग, देश के युवा आर्टिस्ट, जितेंद्र सिंह सोलंकी ने एक अनोखी पहल करके सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है। वे 11 सितम्बर को कुछ नया सीखने की चाह रखने वाले देश के तमाम आर्टिस्ट्स के लिए एक वर्चुअल वर्कशॉप का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसका समय दिन में 12 से 1 बजे तक तय किया गया है।
विनायक के अद्भुत स्वागत के रूप में इस ऑनलाइन वर्कशॉप में सभी आर्टिस्ट्स को इस आर्टिस्ट द्वारा भगवान गणेश की पोर्ट्रेट पेंटिंग सिखाई जाएगी। पूरी तरह से निःशुल्क वर्कशॉप को मुख्य रूप से उत्साही युवा आर्टिस्ट्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो कैनवास, पोर्ट्रेट पेंटिंग, स्केचिंग और चारकोल ड्रॉइंग के क्षेत्र में बेहतर मार्गदर्शन चाहते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने वाले या सीखने के तौर पर शुरुआत करने वाले लोगों के लिए यह वर्कशॉप बेहद अद्भुत होगी। भारी मात्रा में रजिस्ट्रेशन्स के साथ ही भविष्य के आर्टिस्ट्स की उत्सुकता देखते ही बनती है।
इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से वे सभी लोग अपने हुनर को उड़ान दे सकेंगे, जो इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन कहीं न कहीं किसी अवरोध विशेष के चलते अपने को पीछे पाते हैं। जितेंद्र एक सार्थक पथ प्रदर्शक के रूप में आर्टिस्ट्स के हुनर में अद्भुत रंग भरने में योगदान देंगे। जितेंद्र सोलंकी एक ऐसे कलाकार हैं, जो देवी-देवताओं की पोर्ट्रेट पेंटिंग में माहिर हैं। हर स्ट्रोक के साथ विषय के सार को पकड़ना जितेंद्र की खूबियों में से एक है। उनका मानना है कि प्रकृति विभिन्न रंगों से समृद्ध है और इसलिए यह कला की महान शिक्षक है। कला का यह ज्ञान लेने के लिए आप भी वर्कशॉप को रजिस्टर जरूर करें, जिसकी लिंक इस प्रकार है: https://swiy.io/jeetart


