- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
सुपर डांसर – चैप्टर 4 में इस वीकेंड संजय दत्त के साथ होगा गणपति स्पेशल एपिसोड का जश्न
मुंबई. गणेश चतुर्थी के साथ जहां उत्सव की शुरुआत हो रही है, वहीं सुपर डांसर – चैप्टर 4 में भी इस वीकेंड अभिनेता संजय दत्त के साथ धूमधाम से ये त्यौहार मनाया जाएगा। जहां संजू बाबा, गणपति की मूर्ति के साथ एक जोरदार एंट्री करेंगे, वहीं कंटेस्टेंट्स उनके कुछ सबसे मशहूर, चार्टबस्टर हिट गानों पर शानदार परफॉर्मेंस देकर उन्हें यादों की गलियों में ले जाएंगे।
कंटेस्टेंट्स की प्यारी फरमाइशें पूरी करते हुए, संजय दत्त बार-बार मंच पर आएंगे। सीढ़ी चढ़ने से लेकर जजों – शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर को मशहूर संजू बाबा ‘वॉक’ सिखाने तक, संजय दत्त ने मंच पर धूम मचा दी।
इसके अलावा इस वीकेंड सुपर 10 कंटेस्टेंट्स की घोषणा की जाएगी, जो प्रतियोगिता के साथ आगे बढ़ेंगे। तो इन 13 प्रतियोगियों में से कौन सुपर 10 का हिस्सा होंगे?


