- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड सह परिवार पधारेंगे हीरो नं 1 गोविंदा!
मुंबई :- ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस वीकेंड एक और मजेदार दावेदार शिरकत फरमाने जा रहा है! इस शो की शोभा बढ़ाते हुए गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता और बेटी टीना के साथ होंगे। गोविंदा उर्फ ची ची और उनका परिवार होस्ट कपिल शर्मा और उनकी क्रेज़ी फैमिली के साथ मंच पर नजर आएंगे, जो एक धमाकेदार एपिसोड होगा। गोविंदा के बेटे यशवर्धन भी इस शो में विशेष रूप से मौजूद होंगे, लेकिन हम इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते!
शो की शुरुआत सुपर स्टार की शानदार परफॉर्मेंस के साथ होगी, जिसके बाद वो अपने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर के कुछ यादगार किस्से शेयर करेंगे। दर्शकों के साथ-साथ सुनीता और टीना भी द कपिल शर्मा शो के कलाकारों के कारनामे देखकर हंसी के ठहाकों में खो जाएंगे।
यदि आप पहले ही इस एपिसोड को लेकर बेहद उत्सुक हैं, तो देखना ना भूलें द कपिल शर्मा शो, इस वीकेंड रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


