- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
महिलाओं और गरीबों के लिए काम करना लक्ष्यः आईएएस टॉपर जागृति
जागृति अवस्थी का सम्मान समारोह का आयोजन
इंदौर। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ एस सी अवस्थी जी की बेटी सुश्री जाग्रती अवस्थी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS की परीक्षा में पूरे देश में द्वितीय स्थान (महिला में प्रथम)प्राप्त किया है । इंदौर पहली बार आगमन पर स्वागत सम्मान श्री शंकर लालवानी जी सांसद होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ ए के द्विवेदी, सदस्य वैज्ञानिक सलाहाकार बोर्ड आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जाग्रति के पिता जी एवं माता जी भी उपस्थित थे उनको भी इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जाग्रति जी ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि वे ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों को बेहतर बनाने का कार्य करेंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में मांग के अनुसार प्रत्येक परिवार को मजदूरी कार्य उपलब्ध कराना । गरीबों की आजीविकाओं को बढ़ावा देना उनका मुख्य लक्ष्य में एक होगा । उन्होंने कहा कि भारत के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाएं, जो देश के सुदूर हिस्सों में कुशल और अकुशल दोनों तरह के श्रम क्षेत्रों में काम करती हैं, विभिन्न माध्यमों के ज़रिए अपने अधिकारों और मांगों का दावा करने में कामयाबी हासिल करने में सक्षम बने उन्हें हर संभव मदद करेंगी।
पर्यावरण संबंधी चिंताओं, सामाजिक-आर्थिक उन्नति और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर अपने समुदाय के भीतर अपने लिए विश्वसनीयता, स्वतंत्रता और प्रतिस्पर्धा की तलाश को बढावा देने का प्रयास करेंगी। साथ ही इस तरह के मंच पर महिलाओं को परोक्ष रूप से हिम्मत देते हुए और अपने अधिकारों के लिए लड़ने में सक्षम बनाएगी ।


