- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
जोनल अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करेंः निगमायुक्त
इंदौर. नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने स्टॉर्म वाटर लाइन, ड्रेनेज लाइन एवं सड़कों के पेच वर्क कार्यों के संबंध में सिटी बस ऑफिस में बैठक ली गई. बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी, देवेंद्र सिंह, सिटी इंजीनियर अशोक राठौड़, सहायक यंत्री सुनील गुप्ता, समस्त जोनल अधिकारी उपयंत्री एवं अन्य उपस्थित थे.
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा वर्षा काल के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर जल जमाव एवं जल निकासी को दृष्टिगत रखते हुए झोनवार समस्त जोनल अधिकारियों से उनके जोन क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर लाइन, ड्रेनेज लाइन एवं सड़कों पर मेटल पैच वर्क आदि कार्यों के संबंध में क्षेत्र अनुसार जानकारी ली गई.
झोन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली किन-किन कालोनियों में वर्षा काल के दौरान जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी और उसके जल निकासी के लिए स्थाई समाधान करते हुए क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर लाइन, ड्रेनेज लाइन की आवश्यकता को देखते हुए समस्त जोनल अधिकारियों से प्रपोजल मंगवाए गए. प्रपोजल की विस्तार से जानकारी लेकर कार्य की आवश्यकता के संबंध में भी जोनल अधिकारियों से जानकारी ली गई.
निगमायुक्त ने समस्त जोनल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जोनल अधिकारी स्वयं अपने जोन क्षेत्र का भ्रमण करें. वे देखें की सड़क को एवं मार्गों में आने वाले ड्रेनेज लाइन के चेंबर अगर टूटे-फूटे हैं तो उन्हें दुरुस्त कराएं. साथ ही वर्षा काल के पश्चात क्षेत्र की सड़कों को मेटल पैच वर्क के कार्य के साथ ही सीमेंट कंक्रीट कर रिनोवेशन का काम कराएं.
बैठक के दौरान जोनल अधिकारियों द्वारा स्टॉर्म वाटर लाइन ड्रेनेज लाइन हेतु दिए गए प्रपोजल के संबंध में आयुक्त ने सिटी इंजीनियर अशोक राठौर, सहायक यंत्री सुनील गुप्ता को कार्य की आवश्यकता को देखते हुए, मौका मुआयना करने के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही समस्त जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाला टैपिंग हेतु किए गए आउट फॉल को चेक करें और देखे की इनमें किसी प्रकार का अवरोध तो नहीं है. आउटफॉल में किसी प्रकार का कोई अवरोध हो तो उसे भी क्लियर कराएं.


