- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
थॉमस कुक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर और मध्य प्रदेश में बढ़ी यात्रा मांग
74 प्रतिशत से अधिक ग्राहक 2021 में ही यात्रा करना चाहते हैं
• लंबे समय से यात्रा पर प्रतिबंध होने के कारण अब हर महीने यात्रा करने की मांग 65% तक बढ़ रही है
• महामारी के पहले के स्तर तक कुल मिलाकर 55% तक रिकवरी होने लगी है
• एक्सपो 2020 दुबई के कारण घरेलू यात्रा में 290% और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा में 60% का उछाल
*(सितंबर 2019 की तुलना में सितंबर 2021 का डाटा)
इंदौर, 22 अक्टूबर, 2021: भारत की अग्रणी एकीकृत यात्रा सेवा कंपनी थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड की रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर, मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक प्रमुख यात्रा बाजार है। यात्रा पर लगे 18 महीनों के प्रतिबंधों के बाद अब जब टीकाकरण के बाद यात्रा करने की अनुमति मिलने की सकारात्मक घोषणा हो गई है, तब कंपनी के डाटा के अनुसार इंदौर के लोग बड़ी संख्या में यात्रा करना चाहते हैं, जिसके परिणामस्वरूप हर महीने यात्रा करने की मांग 65% तक बढ़ रही है।
आगामी त्योहारों, विंटर सीजन और एक्सपो 2020 दुबई के कारण महामारी के पहले के स्तर तक कुल मिलाकर 55% तक रिकवरी होने लगी है। घरेलू यात्रा में 290% और अंतरराष्ट्रीय यात्रा में 60% की (सितंबर 2019 की तुलना में सितंबर 2021 का डाटा) उल्लेखनीय बढोतरी हुई है। इंदौर के ग्राहकों के लिए पसंदीदा आउटबाउंड डेस्टिनेशन मालदीव, दुबई-अबू धाबी, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, तुर्की, मिस्र और रूस हैं।
थॉमस कुक इंडिया के हॉलिडे बिजनेस के अलावा वेडिंग और हनीमून सेगमेंट में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही इंदौर के छात्र विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश में थॉमस कुक इंडिया के इंदौर और भोपाल में 3 आउटलेट्स (स्वामित्व और फ्रेंचाइजी) हैं। इंदौर प्रदेश की वित्तीय राजधानी है और यहाँ से बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए थॉमस कुक ने इसके साल के अंत तक यहाँ एक नया आउटलेट खोलने की योजना बनाई है।
इंदौर ट्रैवल ट्रेंड्स: थॉमस कुक इंडिया के सर्वेक्षण ने इंदौर से उपभोक्ता व्यवहार और यात्रा के रुझान का खुलासा किया है यात्रा की बढ़ती मांग: इंदौर के 74% से अधिक उत्तरदाता 2021 में ही यात्रा करना चाहते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय/घरेलू पसंदीदा गंतव्य:
• 67% लोग इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस को पसंद करते हैं; पसंदीदा इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस में दुबई, अबू धाबी, मालदीव/मॉरीशस, थाईलैंड, बाली, यूरोप (स्विट्जरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया), यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।
• 79% देश में ही छुट्टियां मनना पसंद करते हैं; इनकी पसंदीदा जगह कश्मीर, लेह-लद्दाख, राजस्थान, गोवा और अंडमान हैं।
(डेटा 100% के बराबर नहीं है क्योंकि ग्राहकों को मल्टीपल चॉइस ऑप्शन दिए गए थे)
टॉप एक्सपीरियंसेस (शीर्ष अनुभव): लद्दाख-कश्मीर, राजस्थान और दक्षिण भारत में बाइकिंग, वाटर स्पोर्ट्स जैसे अंडमान में सी-कार्टिंग और स्नॉर्कलिंग, चाय/कॉफी एस्टेट में बागान के पास बंगलों में यूनिक स्टे, रिसॉर्ट में रहना; मनाली के सेब के बागों में पिकनिक लंच, आदि। स्विट्जरलैंड और फ्रांस या रूस के लैपलैंड और नॉर्दर्न लाइट्स में क्रिसमस बाजारों के उत्सव के साथ सर्दियों की छुट्टियां, नाइल क्रूज, कप्पाडोसिया (तुर्की) में हॉट एयर बैलूनिंग और एक्सपो 2020 दुबई पर्यटकों की टॉप लिस्ट में शामिल है।
मांग बढ़ाने वाले प्रमुख सेगमेंट: परिवार, मिल्लेंनियल्स/ युवा पेशेवर, हनीमून मनाने वाले, बिज़नेस और बी-लेज़र यात्रा के साथी: इंदौर के ग्राहक परिवार और कई पीढ़ियों के परिवार (55%), दोस्तों/सहयोगियों के समूह के रूप में (20%); कपल (20%); अकेले (5%) के साथ यात्रा करने का आनंद लेते हैं।
एक्सपो 2020 दुबई 2021 की चौथी तिमाही में ग्रोथ बढ़ा रहा है: मांग में और तेजी लाने के लिए, अधिकृत टिकट पुनर्विक्रेताओं (भारत) के रूप में, थॉमस कुक इंडिया ने बहुत ही विशेष डील्स शुरू की हैं: 52,000 रुपए में (हवाई यात्रा सहित अवकाश) और 28,000 रुपए में (केवल ज़मीनी यात्रा)।
फेस्टिव सीजन के लिए विशेष ऑफर: थॉमस कुक इंडिया ने भारत और अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर चुनिंदा हॉलिडे पैकेज पर बाय वन गेट वन – कंपेनियन फ्री जैसी आकर्षक डील्स की घोषणा की है; चुनिंदा यूरोप टूर्स पर प्रति परिवार 60,000 रुपये का अर्ली बर्ड ऑफर; भारत के एक्सट्रावेगांज़ा हॉलीडेज पर करीब 10,000 रुपए का ताज वाउचर; इन-डेप्थ एक्सप्लोरेशन के लिए लगभग 10 दिनों का व्यापक यात्रा कार्यक्रम।
थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड, लेज़र ट्रैवल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री रोमिल पंत ने कहा, “18 महीनों तक यात्रा पर लगे प्रतिबंध के कारण अपने घरों तक सीमित रहने के बाद अब मध्यप्रदेश के ग्राहक यात्रा करने और नई जगहें देखने के लिए उत्सुक है इसलिए यहाँ 74 प्रतिशत से अधिक ग्राहक 2021 में ही यात्रा करना चाहते हैं। परिवार, कपल और छात्र मालदीव के अलावा; यूरोप, तुर्की और एक्सपो 2020 दुबई की यात्रा करने में जबरदस्त रूचि दिखा रहे हैं। घरेलू यात्रा में – कश्मीर, गोवा, अंडमान, हिमाचल प्रदेश और लेह-लद्दाख को लोग असाधारण रूप से पसंद कर रहे हैं।
2021 की चौथी तिमाही में मांग बढ़ने के लिए, हमने आकर्षक मूल्य वाले फेस्टिव और विंटर टूर्स की एक सीरीज शुरू की है, जिसमें एस्कॉर्टेड ग्रुप टूर शामिल हैं – जिसमें बेहतरीन ऑफर जैसे बाय वन – गेट वन फ्री, फैमिली डिस्काउंट्स, अर्ली बर्ड स्पेशल और क्रेजी डील पैकेज शामिल हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे सभी ऑफर्स में ट्रैवशील्ड के साथ-साथ अपोलो क्लीनिक के सहयोग से व्यापक सुरक्षा प्रतिबद्धता और सुनिश्चित सुरक्षित यात्रा कार्यक्रम जुड़े होते हैं:
• टीकाकृत यात्रा सलाहकार और संपर्क रहित बुकिंग • री-शेडूलिंग और कैंसलेशन • कॉल पर 24/7 डॉक्टर के साथ कोविड बीमा कवर • टीकाकृत / कोविड नेगेटिव साथी यात्री • कोविड नेगेटिव / टीकाकृत ड्राइवर, होटल कर्मचारी • साफ कमरे और वाहन।


