- Sidharth Malhotra and Tamannaah Take on the Unknown as The Vvaan Trailer Unveils a Spectacle Like Never Before
- डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े की ‘द मशरूम्स’ लेकर आया 80’s रेट्रो बॉलीवुड का जादू, ‘कैसी है ये शाम आज की’ के साथ
- Rohit Sharma opens up about the family support that shaped his cricketing journey on Family Full House
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में
- Ajay Devgn Praises Abhishek Pathak’s Directorial Vision to Bring the World of Drishyam to a Believable Conclusion: “Abhishek Has Cracked It Brilliantly”
पीएनबी ने वाघा बार्डर पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाते हुए सत्यनिष्ठा व पारदर्शिता की शपथ ली
चंडीगढ़, अक्टूबर 30, 2021: सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाते हुए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मुख्य सतर्कता अधिकारी विजय कुमार त्यागी ने वाघा बार्डर, अमृतसर पर बैंक कर्मियों के साथ 5000 लोगों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर, 2021 के मौके पर केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशों के अनुपालन में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस बार कार्यक्रम की थीम स्वतंत्र भारत @ 75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता है।
पीएनबी ने अपने कर्मियों में ईमानदारी वो सत्यनिष्ठा के भावों का संचार करने व आंतरिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। इसमें जवाबदेही संबंधी मामलों को समयबद्धता के साथ ट्रैक करने वाले ट्रैकिंग एंड मानीटरिंग स्टाफ अकाउंटेबिलिटी केसेज (टीएमएसएसी) की शुरुआत शामिल है।
हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट और निरोधी सतर्कता पर जारी बुकलेट में पीएनबी के उठाए गए कदमों को तस्वीरों व लेखों के माध्यम से प्रमुखता से दर्शाया गया है जोकि बैंक के लिए गौरवशाली क्षण व महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


