- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पीएनबी द्वारा उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले में मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
नई दिल्ली, 01 नवंबर, 2021: ग्राहकों की ऋण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले में 30 अक्टूबर, 2021 (शनिवार) को मोजाइक बैंक्विट, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया।
सुश्री चेष्टा यादव, जिला मजिस्ट्रेट, उत्तर-पश्चिम जिला दिल्ली द्वारा मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
श्री आशीष कुमार एसडीएम (मुख्यालय) उत्तर पश्चिम दिल्ली, श्री के. मीनाक्षीसुंदरम महाप्रबंधक, पीएनबी दिल्ली अंचल, श्री श्याम सुंदर नारंग, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इंडियन ओवरसीज बैंक,श्री अनिल अहलूवालिया उप मंडल प्रमुख, उत्तरी दिल्ली,श्री राजेंद्र चौधरी, सहायक महाप्रबंधक एसएलबीसी, दिल्ली, सहित विभिन्न सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों के कार्यपालक व बड़ी संख्या में ग्राहकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
सुश्री चेष्टा यादव जिला मजिस्ट्रेट ने कोविड-19 महामारी के दौरान बैंकों की सेवाओं की प्रशंसा की उन्होंने ग्राहकों की ऋण आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उठाए गए इस कदम की भी सराहना की।
श्री आशीष कुमार एसडीएम उत्तर पश्चिम जिला, ने बैंकों से गरीबों को विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं का लाभ देने पर बल दिया, जिनमें सब्सिडी भी मिलती है।
उन्होंने बैंकों को ऐसे लोन निर्धारित समयावधि में स्वीकृत करने हेतु कहा। उन्होंने सभी बैंकों को हाल ही में लांच की गई सरकारी योजना पीएम एफएमई पर भी ध्यान केंद्रित करने हेतु कहा।
श्री के. मीनाक्षीसुंदरम महाप्रबंधक, पीएनबी दिल्ली अंचल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आर्थिक मंदी के दौर में ऋण वितरण को बढ़ावा देने के लिए क्रेडिट आउटरीच अभियान देश के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली के सभी 11 जिलों में ऐसे कार्यक्रम हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अभियानों में ग्राहकों की ऋण जरूरतों की पूर्ति करने से अर्थव्यवस्था सुधरेगी एवं ऐसे स्वागत योग्य प्रयास अभियान के बाद भी जारी रहने चाहिए।
इस अभियान में सभी सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में 415 ग्राहकों को 54.64 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। पंजाब नेशनल बैंक ने 144 ग्राहकों को 24 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
श्री अनिल गुप्ता एल. डी. एम., उत्तर पश्चिम जिला द्वारा ऋण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


