- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
मेरे साईं के 1000 एपिसोड्स पूरे करने पर तुषार दल्वी ने कहा, “यह सफलता हमारे दर्शकों और साईं बाबा के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं थी”
मुंबई :- सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सबसे ज्यादा पसंद किया और देखा जाने वाला शो ‘मेरे साईं’ 1000 एपिसोड्स के पड़ाव पर पहुंच चुका है। साईं बाबा की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित इस शो ने कई तरीकों से अपने दर्शकों को प्रेरित किया है और इसके हर एपिसोड में दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ सीखने को रहता है। इसने कई लोगों की जिंदगियों को प्रभावित किया है, जिनमें सेलिब्रिटीज़ भी शामिल हैं, जो इस शो का हर एपिसोड देखते हैं और इस शो के सबसे बड़े फैन हैं। ऐसे में इस बात में कोई शक नहीं कि इस शो को दर्शक बहुत पसंद करते हैं और शो के 1000 एपिसोड्स पूरे होना, इस बात को दर्शाता है कि टीम की सारी मेहनत रंग लाई है।
इस शो के 1000 एपिसोड्स पूरे होने की सफलता पर शो के लीड एक्टर तुषार दल्वी, जो इसमें साईं बाबा का रोल निभा रहे हैं, कहते हैं, “सबसे पहले तो मैं साईं बाबा का आभार मानता हूं जिन्होंने हमारे शो को अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद मैं दर्शकों को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने इस शो को देखा और इतना पसंद किया और इसकी सफलता का अभिन्न हिस्सा बने। मुझे लगता है कि इन्हीं दो कारणों से ही हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। ना सिर्फ मैं, बल्कि ‘मेरे साईं – श्रद्धा और सबुरी’ की पूरी टीम बेहद उत्साहित है और हम अपने दर्शकों और फैंस के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं।”
आगे इस शो की टीम और दर्शकों से मिले प्यार की सराहना करते हुए तुषार दल्वी ने कहा, “एक अकेला इंसान किसी भी शो को इतना सफल नहीं बना सकता। शो के लीड एक्टर के रूप में मुझे खुशी है कि हमारे क्रू सदस्यों ने इस बात के लिए लगातार मेहनत की कि दर्शकों तक इस शो का सही संदेश पहुंचे, जो हमने पिछले 1000 एपिसोड्स में किया है। इसके अलावा यह ‘मेरे साईं -श्रद्धा और सबुरी’ का सौभाग्य है कि इसे अपने सफर के दौरान फैंस और दर्शकों का इतना प्यार और समर्थन मिला। मुझे उम्मीद है कि उनका ये प्यार आगे भी इसी तरह बढ़ता रहेगा और भविष्य में हमें बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”


