- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
मृत बच्चों को महिला कांग्रेस ने केंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
इंदौर। भोपाल के हमीदिया अस्पताल के शिशु वार्ड में जो आग लगी उसमें जिन बच्चों ने ऑख भी नहीं खोली थी वह आग से जलकर काल कवलित हो गये, यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुःखद घटना है । डॉ.अर्चना जायसवाल अध्यक्ष म.प्र.महिला कॉंग्रेस ने बताया हमीदिया अस्पताल के अन्दर जाने नहीं दिया गया, अस्पताल के बाहर बच्चों के परिजन बदहवास हालत में घूम रहे है, बिलख रहे है और अपने बच्चों को ढूंढ रहे है।
डॉ.जायसवाल ने कहा पूर्व में भी ऐसी घटना अस्पताल में कई बार हो चुकी है परन्तु भाजपा का शासन, प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ऑख मूंदकर बैठा है । आज की घटना दिल दहला देने वाली है, मैं मांग करती हॅू कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो, स्वास्थ्य मंत्री, इस्तीफा दे । बच्चों के परिजनों के इस असह्य दुःख की घड़ी में हम उनके साथ है।
मनीषा राय प्रदेश महामंत्री महिला कॉंग्रेस ने बताया इन्दौर में रीगल चौराहे पर गांधी प्रतिमा के सामने शाम 6ः00 बजे मोमबत्ती जलाकर दिवंगत मासूमों को श्रद्धांजली दी गयी एवं दोषियों को अतिशीघ्र पकड़ने की मांग की। श्रद्धांजली सभा में प्रतिभा विक्टर, पल्लवी, शाहना, मुस्तफा, विनिता सुरेन्द्र पाठक, शशी यादव, अनिता कुन्हारे, सोनिला मिमरोट, दिव्या राठौर, वैशाली यादव, राहुल गोलाने, कपिल सिसोदिया, अजय जोशी, किशोर राय एवं अन्य उपस्थित थे।


