- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
कोरोना टीके के दोनों डोज लगाने के अभियान में सामाजिक, व्यावसायिक तथा औद्योगिक संगठनों, रहवासी संघों का मिल रहा सहयोग
कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में सहयोग देने के लिये सभी ने एकमत रूप से सहमति दी
इंदौर। इंदौर में टीकाकरण महा-अभियान के तहत कोरोना के टीके के दोनो डोज लगाने के अभियान को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यावसायिक संगठनों, औद्योगिक संगठनों, रहवासी संघों आदि का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इन संगठनों के पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि आगे आकर अभियान को सफल बनाने में जुट गये है।
आज कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में इन संगठनों के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी ने एकमत रूप से सहमति प्रदान करते हुये कोरोना टीका के दोनो डोज लगाने के अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिये अपना सम्पूर्ण योगदान देने का निश्चय किया।
बैठक में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, सहायता संस्था के अनिल भंडारी, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष फोजिया शेख अलीम, पूर्व सभापति अजय सिंह नरूका, प्रताप करोसिया, संतोष सिंह गौर, अश्विन शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में मध्य प्रदेश औद्योगिक संगठन, होटल एसोसिएशन, दूध विक्रेता संघ, अनाज व्यापारी संघ, कृषि उपज मंडी ऐसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट ऐसोसिएशन आदि संगठनों, रहवासी संघों, विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जीवन रक्षा के लिए कोरोना टीका के दोनों डोज अत्यंत जरूरी है। टीके के दोनो डोज नहीं लगवा कर व्यक्ति खुद के साथ ही दूसरों को भी खतरा पैदा करेंगे। इसके लिए जरूरी है कि सभी नागरिकों को टीके के दोनों डोज लगाए जाएं। प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियों से कहा कि वे जनहित के इस कार्य में उत्साहपूर्वक भागीदारी करें और समाज को सुरक्षा नया चक्र प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कचरा गाड़ियों के माध्यम से जागृति लायी जायेंगी। आमजन की सुविधा के अनुसार पर्याप्त संख्या में टीकाकरण केन्द्र बनाये जा रहे है। शहर के बस्तियों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बस्तियों में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिये जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका है।
बैठक में मध्य प्रदेश औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष प्रमोद डाफरिया ने बताया कि उनके संगठन द्वारा औद्योगिक इकाइयों के सभी कामगारों एवं उनके परिजनों को दूसरा डोज लगाने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। मोबाइल वैन के माध्यम से भी टीकाकरण किया जाएगा। उनके संगठन ने 80 हजार कामगारों और उनके परिजनों को दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखा है।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सुरी ने बताया कि दूसरा डोज लगवाने वाले ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट दिया जाएगा। उनके यहां आने वाले सभी ग्राहकों को दूसरा डोज लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह प्रयास किए जाएंगे की सभी नागरिक 30 नवंबर तक दूसरा डोज लगवा ले। उनके एसोसिएशन द्वारा यह तय किया जा रहा है कि 30 नवंबर के बाद दूसरा डोज नहीं लगवाने वाले लोगों को रेस्टोरेंट और होटल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भरत मथुरावाले ने कहा कि दूध विक्रेता घर-घर जाते हैं। जन जागृति के लिए इनकी अहम भूमिका है। दूध विक्रेता फ्रंटलाइन वर्कर है। इनका आम नागरिकों से सीधा संपर्क रहता है, इसलिए जरूरी है कि जहां एक और नागरिक अपना टीकाकरण करवाएं, वहीं दूसरी और सभी दूध विक्रेता भी दोनो डोज से टीकाकृत हो।


