- Sumit Kumar Recalls Watching Kishore Kumar Perform 'Eena Meena Deeka' During His Stage Shows on Indian Idol
- सुमित कुमार ने याद किए ‘इंडियन आइडल’ पर किशोर कुमार के ‘ईना मीना डीका’ वाले दिन
- 5 Best Moments of Vishal Dadlani on Indian Idol
- पीएनबी ने वित्त वर्ष 2026 में जुटाई गई हरित जमा में 54.69% की वृद्धि दर्ज की
- EBG Group ने POSCO International के साथ Daewoo के प्रमुख घरेलू उपकरण व्यवसाय को भारत में विस्तार देने के लिए रणनीतिक ब्रांड लाइसेंसिंग साझेदारी पर हस्ताक्षर किए
मृत बच्चों को महिला कांग्रेस ने केंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
इंदौर। भोपाल के हमीदिया अस्पताल के शिशु वार्ड में जो आग लगी उसमें जिन बच्चों ने ऑख भी नहीं खोली थी वह आग से जलकर काल कवलित हो गये, यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुःखद घटना है । डॉ.अर्चना जायसवाल अध्यक्ष म.प्र.महिला कॉंग्रेस ने बताया हमीदिया अस्पताल के अन्दर जाने नहीं दिया गया, अस्पताल के बाहर बच्चों के परिजन बदहवास हालत में घूम रहे है, बिलख रहे है और अपने बच्चों को ढूंढ रहे है।
डॉ.जायसवाल ने कहा पूर्व में भी ऐसी घटना अस्पताल में कई बार हो चुकी है परन्तु भाजपा का शासन, प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ऑख मूंदकर बैठा है । आज की घटना दिल दहला देने वाली है, मैं मांग करती हॅू कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो, स्वास्थ्य मंत्री, इस्तीफा दे । बच्चों के परिजनों के इस असह्य दुःख की घड़ी में हम उनके साथ है।
मनीषा राय प्रदेश महामंत्री महिला कॉंग्रेस ने बताया इन्दौर में रीगल चौराहे पर गांधी प्रतिमा के सामने शाम 6ः00 बजे मोमबत्ती जलाकर दिवंगत मासूमों को श्रद्धांजली दी गयी एवं दोषियों को अतिशीघ्र पकड़ने की मांग की। श्रद्धांजली सभा में प्रतिभा विक्टर, पल्लवी, शाहना, मुस्तफा, विनिता सुरेन्द्र पाठक, शशी यादव, अनिता कुन्हारे, सोनिला मिमरोट, दिव्या राठौर, वैशाली यादव, राहुल गोलाने, कपिल सिसोदिया, अजय जोशी, किशोर राय एवं अन्य उपस्थित थे।


