- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एचडीएफसी लाइफ का संचय फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए निश्चित गारंटीशुदा रिटर्न प्रदान करता है
• नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग व्यक्तिगत बचत योजना
• निश्चित गारंटीशुदा रिटर्न और नकदी (लिक्विडिटी) प्रदान करती है
मुम्बई, नवम्बर, 2021: भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एचडीएफसी लाइफ ने प्रोडक्ट्स के मामले में इनोवेटर की भूमिका निभाई है, और इस दिवाली के शुभ अवसर पर, एचडीएफसी लाइफ ने नए दौर का फीचर-पैक प्रोडक्ट, एचडीएफसी लाइफ संचय फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान प्रस्तुत किया है जो फिक्स्ड वित्तीय लक्ष्य-प्राप्ति की गारंटी देता है।
एचडीएफसी लाइफ संचय फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत बचत योजना है, जो एकमुश्त लाभ के रूप में गारंटीड रिटर्न प्रदान करती है। यह योजना व्यक्तियों को एकल प्रीमियम, सीमित प्रीमियम या नियमित प्रीमियम विकल्पों के बीच चयन करने की सुविधा प्रदान करती है। इस योजना में प्रीमियम भुगतान अवधि और पॉलिसी अवधि से सम्बंधित 500 से अधिक संयोजन उपलब्ध हैं जो ग्राहकों को अपने लक्ष्यों के साथ पॉलिसी अवधि का तालमेल बनाने की सुविधा प्रदान करते हैं।
भारत में विभिन्न आयु समूहों में व्यक्तियों की एक बड़ी आबादी है जो ऐसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की तलाश में रहती है जो एकमुश्त निवेश वाले हों, और नकदी (लिक्विडिटी) के साथ गारंटीशुदा रिटर्न की पेशकश करते हों। एचडीएफसी लाइफ संचय फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान का सिंगल पे वेरिएंट ऐसे ही ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है।
फिक्स्ड गारंटीड रिटर्न के साथ लिक्विडिटी के मामले में फ्लेक्सिबिलिटी का ऑफर देने वाला फीचर, संचय फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान को जीवन बीमा प्रोडक्ट क्षेत्र में एक आकर्षक विकल्प बनाती है।
ग्राहक इस प्लान को अकेले या संयुक्त रूप से खरीद सकते हैं और अपनी पसंद के लाइफ कवर का विकल्प भी चुन सकते हैं जो वार्षिक प्रीमियम का 1.25 गुना या 10 गुना हो सकता है।
गारंटीशुदा रिटर्न के साथ लिक्विडिटी और लाइफ कवर भी मिलता है और इसके अलावा, इसके साथ (यदि 10 गुना लाइफ कवर विकल्प चुना गया है तो) टैक्स बेनिफिट है जो इसे ग्राहकों के लिए एक मजबूत प्रस्ताव बनाता है।
एचडीएफसी लाइफ संचय फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान की मुख्य विशेषताएं
• गारंटीशुदा बचत: पॉलिसीधारक रिटर्न के प्रति आश्वस्त रह सकते हैं
• उन्नत लाभ: उच्च प्रीमियम के लिए उन्नत मैच्योरिटी लाभ
• सिंगल/जॉइंट लाइफ कवर: सिंगल लाइफ या जॉइंट लाइफ के आधार पर कवर चुनने का विकल्प
• प्रीमियम की फलेक्सिबिलिटी: एकल/सीमित/नियमित प्रीमियम भुगतान अवधि का विकल्प
• पसंदीदा पॉलिसी शर्तें चुनने का विकल्प: 40 वर्ष तक की पॉलिसी शर्तों की रेंज में से चयन का विकल्प
• वैकल्पिक राइडर्स: अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके सुरक्षा कवरेज बढ़ाने में सक्षम बनाता है

लॉन्च के अवसर पर, श्रीनिवासन पार्थसारथी – चीफ एक्चुअरी, एचडीएफसी लाइफ, ने कहा कि “महामारी ने व्यक्तियों के लिए, अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों स्तर पर, भविष्य के लिए वित्तीय रूप से तैयार रहना अनिवार्य कर दिया है। ग्राहक ऐसे प्रोडक्ट्स की तलाश में रहते हैं जो फ्लेक्सिबिलिटी देता हो और जिसे उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए कस्टमाइज किया जा सकता हो। इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने अपना सबसे नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है।
एचडीएफसी लाइफ संचय फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान प्रीमियम भुगतान अवधि के साथ-साथ पॉलिसी अवधि के मामले में संपूर्ण फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है। यह प्रोडक्ट लिक्विडिटी के मामले में फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है, और उम्र से संबंधित रिटर्न और संयुक्त जीवन बचत विकल्प भी प्रदान करता है। एचडीएफसी लाइफ संचय फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान को विभिन्न आयु समूहों के ग्राहकों के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जो उन्हें इच्छित अवधि के लिए उच्च फिक्स्ड गारंटीशुदा रिटर्न प्रदान करे।


