- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 2 में जज गीता कपूर ने कंटेस्टेंट ज़मरूद को बताया मीठा लड्डू!
मुंबई. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का डांस रियलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 2 एक ऐसा मंच है, जहां अभूतपूर्व परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। हर हफ्ते इस शो में कंटेस्टेंट्स और उनके कोरियोग्राफर्स की टैलेंटेड जोड़ी अपनी जोरदार प्रस्तुतियों से देखने वालों के होश उड़ा देती है। तो अब एक बार फिर अपने डांसिंग शूज़ पहनकर इस शो के बेस्ट बारह कंटेस्टेंट्स की धुन पर झूमने के लिए तैयार हो जाइए, जहां ये सभी प्रतियोगी जज मलाइका अरोड़ा, टेरेंस लुइस और गीता कपूर को मोहित करते नजर आएंगे। इसके अलावा होस्ट मनीष पॉल भी अपनी हंसी और मस्ती भरी नोकझोंक के साथ मनोरंजन का स्तर और ऊंचा कर देंगे।
एक और धमाकेदार सीज़न में अपनी वापसी करते हुए कंटेस्टेंट एमडी ज़मरूद अपनी कोरियोग्राफर सोनाली कर के साथ मिलकर ‘चुप चुप के चोरी से चोरी’ गाने पर एक रोमांटिक परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे।
गीता कपूर तो इस एक्ट को देखने के बाद इतनी खुश हो गईं कि उन्होंने अपनी जगह पर खड़े होकर दोनों के लिए तालियां बजाईं और कहा, “काश मेरा भी ऐसा लाइफ पार्टनर होता, जो मुझसे इतने रोमांटिक अंदाज में पेश आता। यह बहुत बढ़िया कोरियोग्राफी थी और यह एक्ट बड़ी खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया था। यह यकीनन एक अचूक परफॉर्मेंस थी। ज़मरूद जब तुम डांस करते हो, तो तुम एक मीठे लड्डू की तरह दिखते हो। यह एक शानदार एक्ट था!”
आगे मलाइका अरोड़ा ने कहा, “यह एक्ट बहुत खूबसूरत था और मुझे यह बड़ा सच्चा और प्यारा लगा। मुझे लगा सोनाक्षी ने इस परफॉर्मेंस में रोमांस को पूरा किया है। कमाल की परफॉर्मेंस थी! डांस का पैशन बोले तो एमडी। आप दोनों को लाखों किसेस!”
इस जोड़ी के एक्ट की तारीफ करते हुए टेरेंस लुइस ने कहा, “इस एक्ट को देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि सोनाली की मेहनत रंग लाई है और उनके लिए फायदे की बात यह है कि उनके पास ज़मरूद जैसा अच्छा परफॉर्मर है। यह पूरा एक्ट बहुत सुंदर था और इसका हर स्टेप बड़ी खूबसूरती से किया गया था। यह एक चुम्मेश्वरी एक्ट था।”
तीनों जजों से इतने बढ़िया कमेंट्स हासिल करने के बाद उत्साहित एमडी ज़मरूद ने कहा, “जजों के फीडबैक के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपनी कोरियोग्राफर सोनाली मैम को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने मेरे साथ इतनी मेहनत की और इस परफॉर्मेंस को सफल बनाया।”


