- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट ने स्थानीय एमएसएमई को प्रशिक्षण और सहयोग देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
भोपाल, 30 नवंबर, 2021: वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट ने आज मध्य प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। इसके तहत एक दूसरे के साथ नजदीकी सहयोग से काम किया जाएगा और राज्य में एमएसएमई की कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए ईकोसिस्टम तैयार किया जाएगा। इस भागीदारी के तहत, वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट एमएसएमई को उनके व्यवसायों को डिजिटाइज़ बनाने में मदद करेंगे और उन्हें ऑनलाइन रिटेल के ज़रिए पूरे भारत में उत्पाद बेचने में सक्षम बनाएंगे। एमएसएमई के पास निर्यात की क्षमता विकसित करके वॉलमार्ट की ग्लोबल सप्लाई चेन का हिस्सा बनने का मौका भी होगा।
स्वस्ति के साथ मिलकर वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम (वॉलमार्ट वृद्धि) व्यापक लर्निंग प्लेटफार्म मुहैया करवाता है, जिसमें विकास के अवसर, मुफ्त प्रशिक्षण और उद्यमियों तथा छोटे व्यवसायों को विशेषज्ञों से सहायता देना शामिल है। इस कार्यक्रम के तहत राज्य में लघु और मध्यम व्यवसायों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग सेमिनार और वर्कशॉप्स भी आयोजित किए जाएंगे।
वॉलमार्ट वृद्धि को वर्ष 2019 में शुरू किया गया था। वॉलमार्ट वृद्धि का लक्ष्य 50,000 भारतीय एमएसएमई को उन बिजनेस स्किल्स में प्रशिक्षित करना है, जिनकी वॉलमार्ट के सप्लायर बनने, फ्लिपकार्ट पर विक्रेता बनने और दूसरे स्थानीय व ग्लोबल मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म पर सफल होने के लिए ज़रूरत पड़ेगी। कई राज्यों में हजारों वृद्धि एमएसएमई ग्रेजुएट्स को उनकी घरेलू क्षमताओं को बढ़ाने और ग्लोबल सप्लाई चेन में भाग लेने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें सस्टेनेबल बिजनेस बनाने, रोजगार पैदा करने और निर्यात बढ़ाने में मदद की जा रही है। पानीपत और आगरा में वृद्धि ई-इंस्टीट्यूट्स के साथ-साथ कई दूसरी जगहों पर मौजूद यह कार्यक्रम व्यक्तिगत फीडबैक और वन-टू-वन एडवाइज़री सेशन के साथ-साथ ऑनलाइन मॉड्यूल के ज़रिए डिजिटल तरीके से सीखने का बेहतरीन अनुभव देता है।
मध्य प्रदेश के एमएसएमई, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, माननीय श्री ओम प्रकाश सखलेचा ने कहा, “मध्य प्रदेश सरकार ने एमएसएमई के अनुकूल ईकोसिस्टम बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं क्योंकि ‘आत्मनिर्भर भारत’ में इनकी अहम भूमिका है। अब यह ज़रूरी हो गया है कि छोटे व्यवसाय अपना विस्तार करें और अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें। हमें वॉलमार्ट वृद्धि जैसे कार्यक्रम के साथ भागीदारी करके बहुत खुशी हो रही है और हम इस कार्यक्रम के ज़रिए एमएसएमई को सफल बनाने में अपना सहयोग और मार्गदर्शन देते रहेंगे।”
वॉलमार्ट में इंटरनेशनल पार्टनरशिप सर्विसेज की वाइस प्रेसिडेंट, निधि मुंजाल ने कहा, “हम मध्य प्रदेश सरकार के साथ भागीदारी करने और मजबूत एमएसएमई ईकोसिस्टम तैयार करने के उनके प्रयासों में सहयोग करके बहुत उत्साहित हैं। हम स्थानीय प्रशिक्षण और सहयोग के ज़रिए एमएसएमई को भारत और विश्व के बाज़ारों तक ऑनलाइन और ऑफलाइन पहुंच बनाने का अवसर देंगे। हम वर्ष 2027 तक भारत से अपने निर्यात को तीन गुना बढ़ाकर 10 अरब डॉलर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम छोटे व्यवसायों को अपना समर्थन देते रहेंगे, ताकि वे भारत और दुनिया के बाजारों में अपना विकास कर सकें।”
फ्लिपकार्ट के सीनियर डायरेक्टर और हेड-मार्केटप्लेस जगजीत हरोडे ने कहा, “हमें भोपाल, इंदौर और कई दूसरे शहरों के एमएसएमई से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। वे अपने व्यापार कोऑनलाइन ले जाना चाहते हैं। वर्तमान में फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस करीब 4 लाख विक्रेताओं को डिजिटल कॉमर्स में सहयोग देती है। वॉलमार्ट वृद्धि और फ्लिपकार्ट समर्थ जैसे कार्यक्रमों के ज़रिए हम मध्य प्रदेश के एमएसएमई, कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम उन्हें ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के ज़रिए पूरे भारत तक पहुंच बनाने के लिए ज़रूरी इकोसिस्टम सपोर्ट देना जारी रखेंगे।”
वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के तहत, वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट ने हरियाणा और तमिलनाडु सहित देश के कई राज्यों के साथ भागीदारी की है। मध्य प्रदेश सरकार के साथ इस नई भागीदारी के तहत हम एमएसएमई को भारत और दुनिया भर के ऑनलाइन व ऑफलाइन बाजारों तक संभावित पहुंच प्रदान करने के साथ-साथ मुफ्त स्थानीय प्रशिक्षण और सहायता देकर उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेंगे।


