- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सर्व समाज को एक मंच पर लाना सबसे बड़ी उपलब्धिः आकाश विजयवर्गीय
संस्था सृजन द्वारा आयोजित निःशुल्क सर्वधर्म सामुहिक विवाह के लिये दुल्हन को चुन्नी बैस और दूल्हे को सूट वितरित
इंदौर। संस्था सृजन द्वारा आयोजित होने वाले 11वे निःशुल्क सर्वधर्म सामुहिक विवाह के लिये आज माता अहिल्या प्रतिमा, राजबाड़ा पर दुल्हन को चुन्नी बैस और दूल्हे को सूट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था सृजन अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, कार्यक्रम संयोजक गोविंद गोयल और महिला संयोजिका तनुजा खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथियों ने माता अहिल्या को माल्यार्पण कर 101 जोड़ों को शपथ दिलवाई कि वह अपने रिश्तेदारों को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर अतिथि आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि सर्व समाज को इस तरह के आयोजन में सर्व समाज को एक मंच पर लाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सभी दूल्हा दुल्हन को अपने माता-पिता, सास-ससुर का समान आदर करना चाहिये।

महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास जी महाराज ने सभी दूल्हा दुल्हन को गृहस्थ जीवन के विषय में पौराणिक महत्व की जानकारी देते हुए सभी को मंगलमय शुभकामनाएं दी। गोविंद सिंघल ने कहा संस्था सृजन द्वारा किया जाने वाला यह कार्य सराहनीय है और इससे समाज को प्रेरणा मिलती है।
राजेश बंसल (पंप) ने कहा कि संस्था ने आज तक जो 662 जोड़ों का विवाह किया है, यह इंदौर में एक मिसाल है और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी। रत्नेश मेंदोला ने भी संस्था की पहल कि सभी जोड़े दोनों डोज़ लेने पर ही सामूहिक विवाह में शामिल हो पा रहे है उसके लिए जोड़ो और संस्था को शुभकामनाएं दी। उक्त समारोह में दैनिक भास्कर समूह के संस्थापक स्व. रमेश अग्रवालजी को भी आदरांजली अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवम साधु-संत भी उपस्थित थे। इस अवसर पर साक्षी सेवा समिति, मनकामेश्वर सेवा समिति की महिला मंडल की कार्यकर्ता भी उपस्थित थी।


