- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर के साजिद की अगुआई में भारत ने जीता कांस्य पदक
आइटीएफ एशियन जूनियर टेनिस टूर्नामेंट
इंदौर । भारतीय जूनियर टेनिस टीम ने इंदौर के साजिद लोदी के मार्गदर्शन में कजाकिस्तान में आयोजित आईटीएफ एशियन जूनियर टेनिस 2021 फाइनल्स में पदकीय सफलता हासिल की। भारत ने उज्बेकिस्तान को हराते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
भारतीय टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की मजबूत टीम को 2-1 से पराजित किया। टीम के गैर खिलाड़ी कप्तान साजिद लोदी ने बताया कि खिलाड़ियों ने विपरित परिस्थितियों के बीच जोरदार प्रदर्शन किया। कजाकिस्तान के शहर नूरसुल्तान में तापमान शून्य से 20 डिग्री कम था जबकि भारत में औसत तापमान 25 से 30 डिग्री रहता है।
तापमान में करीब 40 से 50 डिग्री के अंतर को पाटना आसान नहीं था। मौसम से स्वयं को अभ्यस्त करना खिलाड़ियों के लिए चुनौती थी। भारतीय टीम में मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के रुद्र बाथम भी शामिल थे। उनके अलावा आरव चावला, ओजस मेहलावत भी टीम में हैं।
इस टूर्नामेंट में दक्षिण एशिया, मध्य एशिया, पश्चिम एशिया और पूर्वी एशिया की चुनिंदा टीमों को प्रवेश मिला था। टूर्नामेंट के राउंड रॉबिन मैचों में भारत ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया था। इस टूर्नामेंट में भारत की बालिका टीम ने भी हिस्सा लिया था और रजत पदक जीता।


