- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दीपिका पादुकोण स्टारर अमेज़न ऑरिजिनल मूवी ‘गहराइयां’ का पोस्टर उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज़ हुआ
अमेज़न प्राइम वीडियो की ओर से आज अमेज़न ऑरिजिनल फ़िल्म, ‘गहराइयां’ के 6 नए पोस्टर रिलीज़ किए गए, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार है। बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक, शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म में आज के ज़माने के रिश्ते की उलझनों और इसकी अंदरूनी परतों, युवाओं के जीवन के खास पहलुओं, तथा उन्मुक्त होकर अपनी मर्ज़ी से ज़िंदगी बिताने की इच्छा को बखूबी प्रदर्शित किया गया है।
फ़िल्म के मुख्य कलाकार, दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज़ किए गए इन नए पोस्टरों के अंतर्गत, सभी किरदारों को अलग-अलग दर्शाने वाले बेहद लुभावने पोस्टर के साथ-साथ दीपिका और सिद्धांत का दिल को छू लेने वाला पोस्टर तथा सभी कलाकारों का सामूहिक पोस्टर शामिल है। फ़िल्म के प्रति उत्सुकता और कुतूहल को बढ़ाने वाले ये सभी पोस्टर, दर्शकों के मन में इस रिलेशनशिप ड्रामा को देखने की लालसा जगाते हैं।
दीपिका पादुकोण ने सबसे पहले अपने सभी फैन्स के लिए इन पोस्टर्स को शेयर किया था। उन्होंने लिखा, “आप सभी के भरपूर प्यार के लिए, यह इस ख़ास दिन पर आप सभी के लिए एक ख़ास तोहफ़ा है।”
इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे, साथ ही धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं। शकुन बत्रा की जौस्का फ़िल्म्स के सहयोग से धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम18 स्टूडियोज़ द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई इस फ़िल्म का एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर अब 11 फरवरी, 2022 को होगा, तथा भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों के दर्शक अमेज़न प्राइम वीडियो पर इस फ़िल्म का आनंद ले सकेंगे।


