- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ईबिक्सकैश (EbixCash) को मिला पश्चिम बंगाल और कोलकाता शहर के बस टिकट व्यवस्था और किराया संकलन प्रणाली के ऑटोमेशन एवं डिजिटाइज़िंग का प्रतिष्ठित दीर्घकालीन कॉन्ट्रैक्ट
नोएडा एवं जॉन्स क्रीक (यूएस): जनवरी, 2022– ईबिक्स इन्कॉर्पोरेशन (नेस्डैक: EBIX) की सहायक कंपनी ईबिक्सकैश प्रायवेट लिमिटेड, इंश्योरेंस, वित्तीय, स्वास्थ्य देखभाल और ईलर्निंग उद्योग के लिए मांग के अनुसार सॉफ्टवेयर और ई-कॉमर्स सेवाओं की आपूर्ति करने वाली एक अग्रणी कंपनी, ने आज घोषणा की है उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से एक प्रतिष्ठित कार्य के लिए ऑर्डर प्राप्त हुआ है।
इस ऑर्डर के तहत राज्य सरकार के स्वामित्व वाले दो परिवहन निगमों, कोलकाता राज्य परिवहन निगम (सीएसटीसी) और पश्चिम बंगाल राज्य परिवहन निगम (डबल्यूबीएसटीसी) द्वारा संचालित की जाने वाली सभी बसों के लिए ईबिक्स को इंटेलिजेंट ट्रान्सपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) डिज़ाइन, विकसित, निर्माण करने एवं इन्स्टॉल करने का प्रतिष्ठित कार्य प्रदान किया गया है।
ईबिक्सकैश संपूर्ण राज्य में कम से कम 1500 बसों के लिए शुरु से लेकर अंत तक ऑन डिमांड ऑटोमेशन सिस्टम लागू करेगी। इस कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआती अवधि 7 वर्षों के लिए होगी और ईबिक्सकैश द्वारा अगले 3 महीनों में इस प्लैटफॉर्म को तैयार कर तैनात किया जाएगा।
ईबिक्सकैश की इंटेलिजेंट ट्रान्सपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनों और सॉफ्टवेयर सहित टिकट किराया और संकलन से जुड़े सभी पहलूओं को स्वचालित किया जाएगा। इस व्यवस्था से परिवहन निगमों को अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे जैसे आय में कमी को रोकना, यात्रियों के लिए तेज़ सेवाएं, वास्तविक समय में मार्ग के हिसाब से बस अर्थव्यवस्था पर संपूर्ण नियंत्रण, सुव्यवस्थित एमआईएस और रियल टाइम डाटा; इसके अलावा दो सरकारी निगमों द्वारा चलाई जाने वाली बसों के लिए मानव संसाधनों को इष्टतम बनाने का प्रयास करना।
यात्री बस के अंदर या बाहर स्मार्ट कार्ड पर भुगतान की सुविधा का लाभ लेते हुए लंबी कतारों और समय की बर्बादी से बच सकते हैं।
ईबिक्सकैश बोर्ड के चेयरमैन रॉबिन रैना ने कहा, “शुरु से लेकर अंतिम चरण के इस प्रतिष्ठित आईटीएमएस प्रोजेक्ट को हासिल कर हम रोमांचित हैं। पश्चिम बंगाल और कोलकाता में एक प्रगतिशील बस उद्योग है जिसका उपयोग राज्य के लाखों लोगों द्वारा किया जाता है। यह स्वाभाविक ही है कि राज्य और कोलकाता शहर के लिए सरकार इसके बस परिवहन की टिकट व्यवस्था और संकलन के ऑटोमेशन के लिए उच्च टेक्नोलॉजी वाले समाधान को लागू करना चाहेगी। ईबिक्सकैश का बस एक्सचेंज कार्यक्रम ही एकमात्र समाधान है जिसके पास संपूर्ण भारत में सबसे बड़े राज्यों में संपूर्ण आईटीएमएस को सफलतापूर्वक लागू करने की उपलब्धि हासिल है। यह महत्वपूर्ण ऑर्डर ईबिक्सकैश की उस दिशा में लिया गया एक और कदम है जहाँ वित्तीय समाधान और टेक्नोलॉजी समाधान एक जगह मिलते हैं और उन्हें विशिष्ट उद्योगों के लिए कार्यान्वित किया जाता है।”
ईबिक्सकैश का बस एक्सचेंज विभाग भारत में बस ई-कॉमर्स उपक्रम के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है जिसके साथ 13 से अधिक बड़े राज्यों के स्वामित्व वाले सार्वजनिक परिवहन निगम ग्राहक के रुप में जुड़े हैं जो संपूर्ण भारत के बस टिकटिंग सिस्टम नेटवर्क का 30% है और इसके माध्यम से सालाना 1.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर्स मूल्य के ट्रान्जैक्शन्स होते हैं।


