- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
भाग्य को चमकाने के लिए 3 आसान काम जरूर करें
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रत्न विशेषज्ञ, वस्तु एक्सपर्ट
कुंडली में भाग्य का घर, भाव या खाना ९ नंबर का होता है जिसे नौवां भाव कहते हैं। यह सोया है, दूषित है तो भाग्य भी वैसा ही रहेगा। इन भाव की राशि धनु है और गृह स्वामी बृहस्पति है। आओ जानते हैं आसान से ३ उपाय जिससे भाग्य चमक जाएगा और आपको हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा।
१. बृहस्पति के उपाय :- यदि आपका भाग्य सोया हुआ है तो आप बृहस्पति से संबंधित उपाय करें। जैसे पीपल की जड़ में नित्य जल चढ़ाएं। गुरुवार का व्रत रखें। नाक साफ रखें। पीले वस्त्र पहनें। पीले फुल वाले पौधे गृहवाटिका में लगाएं। पवित्र और प्रसन्नचित्त रहें। झूठ ना बोलें। पिता और दादा से संबंध अच्छे रखें। मांस, मदिरा आदि व्यसन से दूर रहें।
२. प्रति गुरुवार को मंदिर जाएं :- हिन्दू धर्म में गुरुवार को रविवार से भी श्रेष्ठ और पवित्र दिन माना गया है। यह धर्म का दिन होता है। इस दिन मंदिर जाना जरूरी होता है। गुरुवार की दिशा ईशान है। ईशान में ही देवताओं का स्थान माना गया है। इस दिन सभी तरह के धार्मिक और मंगल कार्य से लाभ मिलता है अत: हिन्दू शास्त्रों के अनुसार यह दिन सर्वश्रेष्ठ माना गया है अत: सभी को प्रत्येक गुरुवार को मंदिर जाना चाहिए और पूजा, प्रार्थना या ध्यान करना चाहिए।
३. केसर, चंदन या हल्दी का तिलक लगाएं :- गुरुवार के दिन सफेद चंदन, केसर, हल्दी या गोरोचन का तिलक लगाना चाहिए जिससे गुरु का बल बढ़ता है। इस दिन केसर खाना और नाभि, कपाल और कान पर लगाना भी चाहिए। गुरुवार को केसर का तिलक लगाने से कुंडली में बृहस्पति के अच्छे प्रभाव मिलते हैं। कुंडली में बृहस्पति अच्छा है तो जीवन में सबकुछ अच्छा ही होता है।


