- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई पिकनिक
इंदौर. संवेदना शी के सदस्यों ने कऱीब 90 दिव्यांग बच्चों को के लिए धार रोड स्थित तफऱी में पिकनिक का आयोजन किया.
पिकनिक में सदस्याओं ने सभी बच्चों को बोटिंग, गेम्स, रस्सीख़ीच, कई तरह के झूले, हर्डल्स का मजा, घोड़ा बादाम छाई जैसे अन्य कई ऐक्टिविटीज़ के साथ साथ डांस का भी मज़ा लिया. दोपहर के भोजन के बाद बेबी कश्मीरा और अमित के द्वारा गाये गये गीतों कीं सभी ने चाई पीते हुए लुत्फ़ उठाया. ये सारी ऐक्टिविटीज़ में सभी बच्चों ने बहुत आनंत के साथ की. ये बच्चे तफऱी से वापस आने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे थे.
इन बच्चों का और अनुभूति संस्था की संस्थापक चंचल जी का कहना था कि ये बच्चे पहली बार यहाँ आए है. संवेदना शी ही पहले इन बच्चों को नखऱाली धानी लेकर गई थीं, बच्चें आज भी उसे याद करते है. अनुभूति आश्रम के 55 बच्चों के अलावा मध्य प्रदेश अंध शाला इंदौर के 20 बच्चे और एक प्राइवेट ग्रूप के कऱीब 12 दिव्यांग सदस्य इस पिकनिक में शामिल हुए थे.
ऐसे आयोजन सम्वेदना शी के सदस्यों द्वारा एकत्रित वार्षिक राशि से आयोजित किए जाते है. सम्वेदना शी की अध्यक्ष सुनंदा यादव ने बताया कि हमारी संस्था की कऱीब 25 सदस्यों की मदद से ये आयोजन सफल रहा. इसमें अनुराधा नातु, मेघना सकलेचा, अनुभूति दुबे, मनीषा चौधरी, पंकज त्रिपाठी, भारती आदि सदस्यों का विशेष सराहनीय योगदान रहा.


