- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डिजीटाइजेशन ने संचार की दुनिया को बदल दिया: प्रोफेसर शांतिप्रसाद मैती
इंदौर. डिजीटाईजेशन ने संचार की दुनिया को बदल दिया है. यह बात आईआईईएसटी पश्चिम बंगाल के प्रोफेसर शांतिप्रसाद मैती ने डिजीटल कम्युनिकेशन विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कही.
वे कम्युनिकेशन सिस्टम विषय पर मेडिकेप्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मेंनेजमेंट एवं राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में टीआईक्यूआईपी-3 के अंतर्गत मेडिकेप्स के इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में चल रहे पांच दिवसीय फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे संबोधित कर रहे थे. उन्होंनें डिजिटल संचार के विभिन्न पहलुओं जैसे सैम्पलिंग प्रक्रिया, पल्स आयाम और पल्स कोड माड्युलेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
उनके पास इस क्षेत्र में एक विस्तृत अनुभव है और उन्होंने इस क्षेत्र में कई शोध पत्र प्राकशित किये है. कार्यक्रम में पहले दो दिनों तक प्रो. गणपति पाण्डा आईआईटी भुवनेश्वर ने एमप्लीट्यूड एवं फ्रिक्वेन्सी माड्यूलेशन विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी बताया कि अच्छे शोध पत्र किस तरह लिखे जाते है.
पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आने वाले वक्ताओं के रूप में प्रो. सिवा दत्ता जोशी, आई.आई.टी., दिल्ली, प्रो. विमल भाटिया एवं प्रो. पी.के. उपाध्याय, आई.आई.टी., इन्दौर तथा प्रो. पी.डी. व्यवहारे, एस.जी.एस.आई.टी.एस., इन्दौर भी अपने अनुभव साझा करेंगे.


