- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी होली के पावन अवसर पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहती हे कि “हमें इंसानों की तरह व्यवहार करना चाहिए और बेघर और मासूम जानवरो की रक्षा करनी चाहिए इस होली पर”
इस महीने की हवा में कुछ अलग सी बात है, हा ! यह क्रियात्मक रंगों और हँसी का अवसर है। होली भारत के सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है। यह बात पर तो कोई शक नहीं हे की आज लगभग हर एक घर में एक पालतू पशु है और इसके बारे में लोग सुरक्षात्मक हैं। लेकिन हर साल यह देखा जा रहा है कि लोग मनोरंजन के लिए आवारा जानवरों का दुरुपयोग करते हैं।
जॉर्जिया एंड्रियानी बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो दो अद्भुत कुत्तों की एक गर्वित माता-पिता है। जो लोग होली की मस्ती में इन स्ट्रीट बेज़ुबान जानवर को परेशान करते हे इस मामले पर अभिनेत्री अपनी चिंता साझा करती हैं
जॉर्जिया एंड्रियानी जो अक्सर अपने कुत्तों के साथ देखी जाती हैं। मस्ती और आनंद के लिए उत्सव के दौरान जानवरों पर अत्याचार के मुद्दे पर अपने आंतरिक विचार व्यक्त करती हैं। अभिनेत्री का कहना है की , “हम इंसान भावनाओं को बोल कर व्यक्त कर सकते हैं लेकिन वे छोटे जीव इतने मासूम हैं कि किस पर भरोसा किया जाए उन्हें वह तक नहीं पता होता । होली वास्तव में रंगों और मस्ती का त्यौहार है, लेकिन यह सभी के लिए नहीं है। हमे उन बेज़ुबान जानवरो के बारे में सोचना चाहिए और उनके लिए कुछ करना चाहिए उनके लिए प्यार और चिंता को बढ़ावा दें और हो सके उतने कम से कम हानिकारक रसायनों से उसकी रक्षा करें।”
पिछले कुछ वर्षों में, ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लोग मनोरंजन के लिए जानवरों पर स्थायी रंग लगाते हैं जिस वजह से बाद में प्राणिओ की त्वचा पर उसका संक्रमण होता हे जिस से उन्हें अन्य बीमारीहो सकती हे उसी के साथ उनपर विभिन्न त्वचा संक्रमण और अन्य खतरे होते हैं। इसी पर संबंधित अभिनेत्री ने कहा, “हमें इंसानों की तरह व्यवहार करना चाहिए और इन बेघर और मासूम जानवरो की रक्षा करनी चाहिए”
काम के मोर्चे की बात करें तो जॉर्जिया एंड्रियानी ने साउथ में डेब्यू कैरोलीन कामाक्षी सीरीज से किया था। वह रूप तेरा मस्ताना में गायक मीका सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। वह अब जल्द ही वेलकम टू बजरंगपुर में श्रेयस तलपड़े के साथ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाती हुई नजर आएंगी।


