- Amiee Misobbah Voices Her Support for Students Fighting for a Better Education System
- एसुस ने इंदौर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर भारत भर में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
- आयुर्वेदिक कफ सिरप: खांसी से राहत का एक प्राकृतिक उपाय
- Inspired by Their Own Love Story: Samiksha Oswal Opens Up About the Real-Life Story Behind Max, Min & Meowzaki
- Riteish Deshmukh, Aparshakti Khurana to Sharad Kelkar: Bollywood Actors Who Are Cricket Enthusiasts
मालवांचल विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दिए उपाधियां और पदक
मालवांचल विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह गरिमारूप से हुआ संपन्न, मुख्य अतिथि थे राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल जी
इंदौर। मालवांचल विश्वविद्यालय, इंदौर के प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में गरिमारूप से किया गया। समारोह में डिग्री और मेडल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। विवि के पहले दीक्षांत समारोह का विधिवत शुभारंभ सम्माननीय अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री मंगू भाई पटेल जी (मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष) थे। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में श्री तुलसीराम सिलावट (जल संसाधन मंत्री, मध्य प्रदेश शासन), श्री मुकुल कानिटकर (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, भारतीय शिक्षण मंडल), श्री मोहन यादव (उच्च शिक्षा मंत्री) एवं श्री भरत शरण सिंह (अध्यक्ष, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय, विनियामक आयोग, भोपाल) उपस्थित थे। दीक्षांत समारोह के दौरान 30 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 12 विद्यार्थियों को पीएचडी प्रदान की गई।

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाध्यक्षमंगू भाई पटेल ने कहा कि “कोरोना काल में डॉक्टर्स और हर एक स्वास्थ्यकर्मी ने अपने-अपने कर्तव्यों का पालन किया है। साथ ही इस दौरान कई स्वास्थ्यकर्मियों ने तो अपनी जान तक गंवाई है। वे सभी स्वास्थ्यकर्मी सम्मान के हकदार है। आज आप सभी विद्यार्थियों से मैं कहता हूँ कि खूब मेहनत करों, लगातार आगे बढ़ते रहो लेकिन ऐसा काम कभी न करना जिससे भारत माता पर आंच आए। आप जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति करो लेकिन अपने माता-पिता के प्रति अपना कर्तव्य निभाने में भी हमेशा तत्पर रहो। उन्होंने अंत में कहा कि आज के इस शुभ अवसर पर आप सभी बच्चों को बधाई। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य करने के लिए मालवांचल विश्वविद्यालय को भी ढेर सारी बधाई।”
इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया ने ने उपाधि और मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आज आपके लिए और मालवांचल विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज हम सभी विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह के साक्षी बने हैं। आज का ये क्षण सभी विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय रहेगा। अब जरूरी है कि आप सभी विद्यार्थी यहां अर्जित ज्ञान का इस्तेमाल समाज और देश की बेहतरी के लिए करें।” वहीं समारोह के अंत में उन्होंने राज्यपाल महोदय सहित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विशेष अतिथि के रूप में श्री तुलसीराम सिलावट (जल संसाधन मंत्री, मध्य प्रदेश शासन) ने कहा कि “मैं बधाई देता हूँ, जो भारत का भविष्य, राष्ट्रीय ऊर्जा और देश का विश्वास है उन सभी विद्यार्थियों को। साथ ही आज से जो आपका एक नया सफर प्रारंभ हुआ है उसके लिए भी आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि परिवर्तन की बुनियाद शिक्षा है और अच्छी शिक्षा ही समाज में, देश में सकारात्मकता लेकर आएगी।”
श्री मुकुल कानिटकर (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, भारतीय शिक्षण मंडल) ने कहा कि “आप सभी विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई। जीवन में आप सिर्फ आजीविका के बारे में न सोचे बल्कि ऐसा लक्ष्य तय करें जिससे समाज का और देश का भला हो सके।”
श्री भरत शरण सिंह (अध्यक्ष, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय, विनियामक आयोग, भोपाल) ने कहा कि “मैं सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर से बेहतर कार्य कीजिए और नौकरी करने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनें।”
दीक्षांत समारोह में मालवांचल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एन के त्रिपाठी, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जी एस पटेल, इंडेक्स ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया, इंडेक्स के डायरेक्टर श्री आर एस राणावत, एडिशनल डायरेक्टर श्री आर सी यादव, मालवांचल विश्विद्यालय की असिस्टेंट डीन और विशेष सूत्रधार डॉ दीप्ती सिंह हाड़ा एवं कुलसचिव श्री क्रिस्टोफर और डॉ पूनम तोमर राणा के साथ ही अन्य डिपार्टमेंट के एचओडी, प्रोफेसर, डॉक्टर्स, स्टाफ और विद्यार्थी भी उपस्थित थे। समारोह का संचालन डॉ पूनम तोमर राणा ने किया एवं मिडिया प्रभारी शुभम सैनी थे।


