- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
करण जौहर बेंगलुरु में होस्ट करने वाले हैं ‘KGF: चैप्टर 2’ के भव्य ट्रेलर लॉन्च का इवेंट
भारत के बेहतरीन और सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक करण जौहर इस साल की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘KGF: चैप्टर 2’ के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट की मेजबानी बेंगलुरु में कर रहे हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह इवेंट कितना शानदार और खास होने वाला है।
अब जैसा कि ‘KGF: चैप्टर 2’ 14 अप्रैल को बड़े पैमाने पर थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है, इस मेगा एक्शन एंटरटेनर के निर्माताओं ने फिल्म का प्रचार शुरू करने का फैसला किया है और इसलिए वो 27 मार्च को बेंगलुरु में सबसे बड़ा ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित कर रहे हैं। यह आखों के लिए एक ट्रीट मानी जा रही है जहां इंडस्ट्री के हाई-फाई लोगों के साथ पूरी कास्ट और क्रू एक साथ आएंगे।
इस उम्मीद को और आगे बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने फिल्ममेकर करण जौहर को इस हफ्ते बेंगलुरु में होने वाले फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को होस्ट करने के लिए तैयार किया है।
बता दें, अपनी प्रभावशाली कहानी, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंसेज, आकर्षक साउंडट्रैक और शानदार प्रदर्शन के एक धमाकेदार कॉम्बिनेशन के साथ चैप्टर 1 ने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड और उम्मीदों को तोड़ दिया था। अब संजय दत्त, रवीना टंडन को अपनी शानदार कास्ट में शामिल करने के साथ ही उम्मीद की जा रही है कि KGF:चैप्टर 2 अपने ही बनाए पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
14 अप्रैल, 2022 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में देशभर में रिलीज होने वाली ‘KGF: चैप्टर 2’ प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले निर्देशकों में से एक है साथ ही इसे होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित किया गया है। उभरते हुए पैन इंडिया प्रोडक्शन हाउसों में से एक, होम्बले फिल्म्स आने वाले दो वर्षों में उद्योग की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से कुछ को बैंकरोल करने के लिए तैयार है। इसमें प्रभास अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सालार’ भी शामिल है।
KGF चैप्टर 2 को उत्तर भारत के बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। एक्सेल ने दिल चाहता है, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, गली बॉय और कई अन्य हिट फिल्में दी हैं।


