- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एडलवाइस ने मध्य प्रदेश में अपने ग्राहकों की संख्या 362% बढ़ाई
इंदौर, 29 मार्च 2022: एचएनआई (हाईनेट-वर्थ इंडिविजुअल्स) और समृद्ध ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने वाले, एडलवाइस वेल्थ मैनेजमेंट की वेल्थ मैनेजमेंट शाखा, एडलवाइस पर्सनल वेल्थ ने आज मध्य प्रदेश में अपने ग्राहक आधार में 362% की वृद्धि दर्ज करने घोषणा की। यह घोषणा ट्रेजर मॉल के पास, एडलवाइस की एम. जी. रोड स्थित इंदौर शाखा के उद्घाटन के अवसर पर की गई, जिसे अब डीएम टॉवर, “रेसकोर्स रोड से स्थानांतरित” कर दिया गया है। नई शाखा इंदौर के बड़े ग्राहक आधार तक आसानी से पहुंच बनाना सुनिश्चित करेगी ताकि वे रिलेशनशिप मैनेजरों से मिल सकें और अपनी वित्तीय और सर्विसिंग जरूरतों के अनुकूल निवेश योजना को समझ सकें।
कंपनी की वृद्धि का कारण मुख्य रूप से अनुकूलित और निष्पक्ष अनुसंधान है, जिसमें यूजर्स के अनुकूल और उन्नत प्रौद्योगिकी प्लेटफार्मों के जरिये निवेशकों को दी गई सिफारिशें मददगार रही हैं। ये सिफारिशें वित्तीय बाजार में आसान निवेश और व्यापार को सक्षम करने के लिए कंपनी में ही तैयार की गई हैं।
एडलवाइस मोबाइल ट्रेडर (ईएमटी) एप्लिकेशन को 1 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। भारत के बाकी हिस्सों की तुलना में इसे इंदौर और मध्य प्रदेश में अधिक उपयोग किया गया है। ईएमटी एप्लिकेशन का लाभ उठाने वाले निवेशकों में भारत के 44% की तुलना में इंदौर में वर्ष-दर-वर्ष 80% और मध्य प्रदेश में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 65% वृद्धि दर्ज की गई है। (इनहाउस मोबाइल ट्रेडर गूगल एनालिटिक्स के आधार पर)
उद्घाटन के अवसर पर श्री राहुल जैन, एडलवाइस, चेयरमैन एवं हेड, एडलवाइस, पर्सनल वेल्थ मैनेजमेंट ने कहा कि “पिछले दशक में बचत के डिजिटलीकरण और वित्तीयकरण की वजह से धन प्रबंधन (वेल्थ मैनेजमेंट) में तेजी आई है। अब ईएमटी जैसे मोबाइल एप्लिकेशन तक पहुंच आसान होने के कारण निवेशक अलग-अलग प्रोफाइल के साथ ट्रेडिंग डोमेन में शामिल हो रहे हैं। परिणामस्वरूप पिछले 3 वर्षों में रिकॉर्ड संख्या में डीमैट खाते खोले गए हैं। निवेश के विभिन्न तरीकों की तलाश करने वाले ग्राहकों के साथ, मध्य प्रदेश के इंदौर में हमारे धन प्रबंधन व्यवसाय ने राज्य भर में बिजनेस और ग्राहक आधार में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की है, इसलिए हमें उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 23 में हम मध्य प्रदेश राज्य में अपने ग्राहक आधार में 500 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करेंगे।”
एडलवाइस मोबाइल ट्रेडर (ईएमटी) के अपडेट्स
· एडलवाइस के ग्राहकों और गैर-ग्राहकों दोनों के लिए इक्विटी और एनसीडी में पेपरलेस आईपीओ सुविधा।
· इसके स्क्रीनर्स यूजर्स को कुछ मात्रात्मक या गुणात्मक मानदंडों को पूरा करने वाले स्टॉक को फ़िल्टर करने की सुविधा प्रदान करते हैं। कुछ पूर्व-निर्धारित मेट्रिक्स के आधार पर स्टॉक विचार प्राप्त करने के लिए व्यापारी समुदाय इसका व्यापक उपयोग करता है।
· वैयक्तिकरण (पर्सनलाइजेशन) के साथ लाइव न्यूज सेक्शन, यूजर्स को परिणामों, घटनाओं, घटनाओं पर अपडेट प्रदान करता है जो किसी कंपनी की वॉच लिस्ट या पोर्टफोलियो को प्रभावित करते हैं।


