- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
किर्लोस्कर मोटर्स ने “हाई-एफिशिएंसी लो वोल्टेज इलेक्ट्रिक मोटर्स” लॉन्च किया
पुणे, 29 मार्च, 2022; इंजन, इलेक्ट्रिक जेनरेटिंग सेट और खेती के औजार एवं उपकरण बनाने वाली अग्रणी कंपनी, किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स लिमिटेड (केओईएल), कई दशकों से पूरे विश्व के लोगों की जिन्दगी को बदलने में मददगार रही है। नए उत्पादों और सेवाओं को लॉन्च करके ग्राहकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव लाने वाले अपने नजरिये के साथ, किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स लिमिटेड ने गर्व से उच्च दक्षता एवं कम वोल्टेज वाले इलेक्ट्रिक मोटर्स लॉन्च किया, जो सभी उद्योगों में सभी एप्लिकेशंस में मशीनों को पावर प्रदान करेगा।
हाई परफॉरमेंस और एफिशिएंसी को सुनिश्चित करने के लिए, इन मोटरों का निर्माण उच्च ग्रेड तांबे के तारों से किया जाता है और इनका परीक्षण बीआईएस-अनुमोदित, एनएबीएल-मान्यता प्राप्त परीक्षण प्रयोगशाला में होता है। बेहतर सेल्स एवं सर्विस नेटवर्क की मदद से क्वालिटी प्रोडक्ट्स की एक रेंज के साथ, किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स ने “उम्मीदों से परे प्रदर्शन” के मिशन के साथ काम किया है और इलेक्ट्रिक मोटर्स बाजार में शानदार उपस्थिति दर्ज की है।
इस अवसर पर बोलते हुए, किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स लिमिटेड के एक्जिक्यूटिव चेयरमैन, श्री अतुल किर्लोस्कर ने कहा कि “हमने हमेशा ऐसे प्रोडक्ट्स एवं सॉल्यूशंस दिए हैं, जो हमारे ग्राहकों को संतुष्ट करते हैं और लागत बचाने में उनकी मदद करते हैं। इस परंपरा को जारी रखते हुए, हम किर्लोस्कर मोटर्स की अपनी नई रेंज पेश करने के लिए उत्साहित हैं। हम आज के लॉन्च को मौजूदा डीलरों और अपने ग्राहकों के अपने विशाल नेटवर्क को समर्पित करते हैं जो इस कदम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम नई विस्तार योजनाएं चला रहे हैं, मजबूत आरएंडडी प्लेटफॉर्म बना रहे हैं और नए बाजारों में कदम रख रहे हैं। मोटरों की हमारी नई रेंज बेस्ट-इन-क्लास परफॉरमेंस करेगी और हाई एफिशिएंसीके कारण बिजली की खपत भी कम करेगी।”
इस अवसर पर किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स लिमिटेड की डायरेक्टर गौरी किर्लोस्कर ने कहाकि “हमने जो लगातार सक्रिय योजना एवं रणनीतिक उपायों को अपनाया है, उसने हमें इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में एक मान्यताप्राप्त प्रोवाइडर बनाया है। किर्लोस्कर ने डीजल इंजन के क्षेत्र में स्वयं को एक प्रमुख कंपनी के रूप में स्थापित किया है, जिससे इलेक्ट्रिक मोटर्स के क्षेत्र में हमारा योगदान बढ़ेगा और इस सेगमेंट में भी हमारी उपस्थिति बनेगी। उन्होंने आगे कहाकि “इन मोटरों में कोई दोष नहीं हैं और ये उच्चतम स्तर की विश्वसनीयता, सहनशक्ति और दक्षता सुनिश्चित करते हैं।”
इस मोटर रेंज की शुरुआत करके किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स ने अपने व्यापक व्यावसायिक नजरिये के अनुरूप, नए उत्पाद प्रदान करने की अपनी पहल की पुष्टि की है।


