- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सिम्फनी ई-शॉप पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध सिम्फनी एयर कूलर्स के कूलेस्ट ऑफर्स के साथ इस गर्मी को दीजिए मात
भारत, मार्च 2022: एयर कूलर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सिम्फनी लिमिटेड ने हाल ही में अपनी डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी2सी) वेबसाइट लॉन्च की है। ऐसे समय में जब अधिकतर ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर प्लेस करना पसंद करते हैं, सिम्फनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर जगह ब्रांड की मौजूदगी हो और उसके उपभोक्ता सभी टचपॉइंट्स पर इसके प्रॉडक्ट्स की खरीदारी कर सकें।
डी2सी वेबसाइट की लॉन्चिंग के साथ, कंपनी मल्टीपल ऑफरिंग्स के साथ एक कदम और आगे बढ़ गई है। ब्रांड ने पहली बार खरीदारी कर रहे यूजर्स के लिए 250 रुपये की विशेष छूट का ऑफर दिया है। ग्राहक कूपन कोड WELCOME250 का इस्तेमाल करके ऑफर का लाभ उठा सकते हैं साथ ही पूरे भारत में कूलर की मुफ्त डिलीवरी पा सकते हैं।
अपनी पहचान की कसौटी पर खरा उतरते हुए, सिम्फनी 1988 से टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और बेहतरीन ग्राहक सेवा का पर्याय बन गई है। अब उपभोक्ता अपने घर जैसे आराम के साथ सिर्फ एक क्लिक से असली सिम्फनी एयर कूलर खरीद सकते हैं और फास्ट डिलीवरी और इजी रिप्लेसमेंट विकल्पों का लाभ उठा सकते हैं। ब्रांड ने डिजिटल होने का साथ ही उपभोक्ताओं की सभी जरूरतों और मांगों का ध्यान रखा है। प्रॉडक्ट्स के साथ किसी तरह की समस्या होने पर उपभोक्ता खरीदारी के दस दिनों के भीतर प्रॉडक्ट को रिप्लेसमेंट कर सकते हैं।
डी2सी वेबसाइट की लॉन्चिंग के बारे में बताते हुए, सिम्फनी लिमिटेड के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री अचल बेकरी ने कहा, “आज की भाग-दौड़ भरी दुनिया में, उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिजिटल होना जरूरी है। क्वालिटी प्रॉडक्ट्स की मांग और बढ़ी हुई डिस्पोजेबल इनकम भारत में कंज्यूमर्स (डी2सी) स्पेस को ड्राइव करने वाले कुछ अहम कारक हैं। टेक्नोपार्क के आंकड़ों के मुताबिक, महामारी जनित मांग की वजह से पिछले दो वर्षों के दौरान डी2सी चैनल में लगभग 20% की ग्रोथ हुई है और अगले पांच वर्षों में इसके 15-20% बढ़ने की उम्मीद है। हम अपनी डी2सी वेबसाइट को लॉन्च करने को लेकर रोमांचित हैं जो उपभोक्ताओं को सिर्फ एक क्लिक से ऑर्डर प्लेस करने में मदद करेगी। इस डिजिटल जर्नी के माध्यम से हम अपने क्षितिज का विस्तार करने और अपने ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देने के लिए तत्पर हैं।”
उपभोक्ता वेबसाइट पर 22-लीटर टैंक वाले पर्सनल कूलर से लेकर 200-लीटर टैंक वाले लार्ज स्पेस कूलर तक कई रेंज के एयर कूलर्स ऑर्डर कर सकते हैं। किसी भी दूसरे कूलिंग डिवाइस की तुलना में सिम्फनी, इको-फ्रेंडली एयर-कूलर्स का एक अनूठा कॉम्बिनेशन उपलब्ध कराता है जो 90% तक बिजली की बचत करते हैं। कोई स्माल एरिया या कॉमर्शियल स्पेस के लिए कूलिंग सॉल्यूशन की तलाश में हो, या रिमोट या डिजिटल स्क्रीन वाले कूलर की, ब्रांड ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी तरह की और हर तरह की जरूरत के लिए एक प्रॉडक्ट मौजूद है। वेबसाइट पर ब्रांड के कई ब्लॉग पोस्ट्स हैं जो उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत और मांग के अनुसार सही एयर कूलर चुनने में मददगार हो सकते हैं।


