- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
हीरोपंती की ‘जलवानुमा’ में देखें टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री!
साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर ‘हीरोपंती 2’ की ‘दाफा कर’ की सफलता के बाद, दूसरा दर्द भरे दिलों को छूने वाला ट्रैक ‘जलवानुमा’ सभी को अपना दीवाना बनाने के लिए आ चूका है।
एक दिल को छूने वाले सूफी राग के साथ नए जमाने के मोड़ वाले इस गाने को, पूजा तिवारी और जावेद अली ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि उस्ताद ए आर रहमान ने इसे कंपोज़ किया है, आपके दिल की धड़कन को धड़काने और दर्शकों को टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के बीच इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री से रूबरू कराने का वादा करता यह गाना है।
सैकड़ों डांसर्स वाले खास तौर पर निर्मित सेट के साथ बड़े पैमाने पर शूट किया गया है, जो गाने में थोड़ी नॉवेल कंटेम्पोररी कोरियोग्राफी का भी दावा करता है।
जब एक्शन एंटरटेनर्स की बात आती है, तो निर्माता साजिद नाडियाडवाला लगातार उस सिलसिले को आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं, और दर्शकों को आगे देखने के लिए बहुत कुछ देते हैं! हीरोपंती 2 के साथ, पावर प्रोड्यूसर हीरोपंती की ग्लोरी को फिर से दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इस बार और ज्यादा एक्शन और धमाका को दोगुना करने के साथ।
यहाँ देखें ‘जलवानुमा’ (लिंक)
‘हीरोपंती 2’ का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।


