- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सलमान खान, चिरंजीवी, मोहनलाल और सिम्बु जैसे सुपरस्टार अलग-अलग भाषाओं में करेंगे किच्चा सुदीप की ‘विक्रांत रोणा’ के नए टीजर को लॉन्च, फिल्म की रिलीज डेट से उठाएंगे पर्दा
किच्चा सुदीप की फैंटसी एक्शन 3डी एडवेंचर ‘विक्रांत रोणा’ बड़े पैमाने पर थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में निर्माताओं ने बिग टिकट रिलीज के प्रचार में कोई कसर बाकी नही रखने का फैसला किया है।
दर्शकों और किच्चा सुदीप के प्रशंसकों के बीच प्रत्याशा को और बढ़ाते हुए, यह पता चला है कि अलग अलग भाषाओं वाली इंडस्ट्री के चार बड़े सुपरस्टार इस हफ्ते के आखिर में ‘विक्रांत रोणा’ का शानदार टीजर लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही सलमान खान, चिरंजीवी, मोहनलाल और सिम्बू को फिल्म के टीजर को हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल में लॉन्च करते देखा जाएगा।
बादशाह किच्चा सुदीपा की 3डी फैंटसी एक्शन एडवेंचर ‘विक्रांत रोणा’ बेशक इस साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सो, जब से निर्माताओं ने पिछले साल फिल्म की एक झलक लॉन्च की थी तब से ही इस फिल्म ने दर्शकों के, खासतौर पर किच्चा के फैन्स के बीच भारी उत्साह और उत्सुकता पैदा कर दी है, जो टीजर और ट्रेलर को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहें है।
विक्रांत रोणा’ जोकि पैन वर्ल्ड 3डी फिल्म है, देश की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। द बुर्ज खलीफा पर अपने टाइटल लॉन्च से लेकर जैकलीन फर्नांडीज को बोर्ड पर लाने और यहां तक कि 50 से अधिक देशों में रिलीज के एलान करने तक, ‘विक्रांत रोणा’ हर वजह से चर्चा में रही है।
एक्शन ड्रामा ‘पहलवान’ के साथ अपनी सफल पारी के बाद, ज़ी स्टूडियोज ने किच्चा क्रिएशंस के साथ अपने अगले मेगा वेंचर, पैन इंडिया फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ की घोषणा की थी। इसमें पिछले साल के अंत में किच्चा सुदीपा ने जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक के साथ मेन किरदार में अभिनय किया हैं।
पैन वर्ल्ड 3डी फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
बता दें, ‘विक्रांत रोणा’ जिसमें किच्चा सुदीपा, जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक नजर आएंगे, को जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वहीं जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत इसे निर्मित किया है और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन द्वारा सह-निर्मित है। इस फिल्म का निर्देशन अनूप भंडारी ने किया हैं।


