- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
क्या श्रिया पिलगांवकर, अगोंडा में मर्डर मिस्ट्री को सुलझाएंगी?
जानने के लिए अमेज़ॉन मिनी-टीवी की आगामी क्राइम थ्रिलर देखें!
~ एर्रे स्टूडियो द्वारा निर्मित, इस स्टार-स्टडेड सीरीज़ में श्रिया पिलगांवकर, आसिफ खान, कुबरा सैत और लिलेट दुबे मुख्य भूमिकाओं में हैं ~
~ ‘मर्डर इन अगोंडा’ का प्रीमियर विशेष रूप से 8 अप्रैल को अमेज़ॉन मिनी–टीवी के शॉपिंग ऐप पर मुफ़्त प्रसारित होगा~
अमेज़ॅन मिनी-टीवी की आगामी क्राइम थ्रिलर ‘मर्डर इन अगोंडा’ दर्शकों को नर्वस थ्रिल और अकल्पित ट्विस्ट और टर्न से भरपूर यात्रा पर ले जाएगा। अमेज़ॉन मिनी-टीवी ने आज आगामी क्राइम थ्रिलर- ‘मर्डर इन अगोंडा’ के प्रीमियर की घोषणा की। शानदार कलाकारों के साथ, इस मनोरंजक सीरीज़ को एर्रे स्टूडियो द्वारा निर्मित और विक्रम राय द्वारा निर्देशित किया गया है। इसमें श्रिया पिलगांवकर, आसिफ खान, कुबरा सैत और लिलेट दुबे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एक दिलचस्प कहानी का दावा करने वाली यह सीरीज़ ,गोवा के सबसे सम्मानित परिवार में, एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है ।
यह शो दर्शकों को कुछ चौंकाने वाले तथ्यों के माध्यम से ले जाएगा जो, मामले की जासूस – सरला सालेलकर के रूप में प्रस्तुत किया गया हैं और मर्डर मिस्ट्री के आसपास की घटनाओं को उजागर करती है। 5-भाग वाले इस शो के पहले दो एपिसोड का प्रीमियर विशेष रूप से 8 अप्रैल को अमेज़ॉन मिनी-टीवी पर होगा और बाद में हर शुक्रवार को एक नया एपिसोड जारी किया जाएगा।
अमेज़ॅन एडवरटाइजिंग के हेड गिरीश प्रभु ने कहा– “अमेज़ॅन मिनी-टीवी अपने दर्शकों को लगातार आकर्षक और अच्छी क्वालिटी वाली कंटेंट मुफ्त में दे रहा है और हम एर्रे स्टूडियो की क्राइम थ्रिलर ड्रामा को रिलीज़ करने के लिए काफी उत्साहित हैं। हम काफी पॉजिटिव हैं कि, देश की कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं के साथ, यह शो दर्शकों को खूब पसंद आएगा।”
एर्रे स्टूडियो के क्रिएटिव डायरेक्टर शरण साईकुमार ने कहा – “एर्रे स्टूडियो में हम अपने दर्शकों के लिए इस अनआर्थोडॉक्स क्राइम थ्रिलर सीरीज़ को लाने में, अमेज़ॅन मिनी-टीवी के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं। यह हमारे लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट है, और ‘कोज़ी मिस्ट्री’ की शैली में हमारे प्रवेश को चिह्नित करते हुए,हमारे पिछले प्रोडक्शंस जैसे- ट्रांजिस्टर और सॉरी भाईसाहब की सफलता पर आधारित है। हमें विश्वास है कि एक तारकीय कलाकारों की मजबूत स्टोरीलाइन और पावरफुल अभिनय,दर्शकों को बांधे रखेगा। यह शो, कंटेंट के प्रति हमारे रचनात्मक और नए दृष्टिकोण का एक और उदाहरण है और कॉमेडी, ड्रामा, साइंस-फिक्शन आदि, हमारी ओरिजिनल विस्तृत श्रेणी में जोड़ता है।”


