- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
करोड़ों आम भारतीयों को अपने जीवनसंगी खोजने में मदद करने के लिये हिन्दी और 9 अन्य भाषाओं में शादी ऐप Jodii लॉन्च की गई है|
दिल्ली, 2022: भारत की अग्रणी ऑनलाइन मैट्रिमोनी कंपनी, मॅट्रिमोनी डॉट कॉम ने आज भारतवासियों के लिये एक विशेष स्थानीय भाषा में मैचमकिंग ऐप Jodii के लॉन्च की घोषणा की है। यह सेवा हिन्दी के साथ साथ मराठी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, तमिल और तेलुगू के जैसे ९ भाषाओं में उपलब्ध है।
कंपनी ने पिछले २२ वर्षों में लाखों भारतीयों को अपने जीवनसंगी ढूँढने में मदद की है। अपने इसी सफल इतिहास, और आम जनता कि अपने मातृभाषा में एक मैचमकिंग ऐप की तलाश के आधार पर मॅट्रिमोनी डॉट कॉम ने यह नई सेवा शुरू की है। यह ऐप गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है।
Jodii ऐप पर डिप्लोमा, 12th (बारहवीं), 10th (दसवीं) या उससे कम कक्षा तक पढ़े हुए लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। पेशे के लिहाज से यह सेवा श्रमिक श्रेणी और स्वरोजगारी लोगों के लिए आदर्श है।
भारतीय भाषा में बात करने वाले लोग देश के सारे इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लगभग 75% हिस्सा है और उनमें से 90% अपनी स्थानीय भाषा में इंटरनेट सेवाएं उपयोग करना पसंद करते हैं। ५० करोड़ भारतीय हिन्दी में बात करते हैं। इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के भाषा के मामले में, हिन्दी २०.१ करोड़ पर है, जहा अन्य भारतीय भाषाओं में २२.४ करोड़ उपयोगकर्ताएं हैं। मोबाइल इंटरनेट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ साथ हैंडसेट की गिरती कीमतों ने छोटे शहरों में पहली बार मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ाने में सहायता कि है। महामारी के कारण इन उपयोगकर्ताओं में डिजिटल सेवाएं अपनाने में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है।
ऑनलाइन मैचमकिंग बहुत लोकप्रिय हो रहा है, मगर अन्य डिजिटल सेवाओं के गति से नहीं। यह बाजार में मौजूद मैचमकिंग सेवाओं के कमियों के कारण है, जैसे कि सिर्फ अंग्रेजी भाषा में उपलब्धता, सेवाओं की मुश्किल प्रक्रियाएं और महंगी योजनाएं, जिससे इन उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त प्रोफाइल की संख्या कम हो जाती है। यही नहीं, इन उपयोगकर्ताओं को अपने ही कुछ चुनौतियों का सामना करना पढ़ता है, जैसे कि अपने ही दोस्तों और रिश्तेदारों में से ढूँढें हुए गिने चुने रिश्तें, और दूसरे भरोसेमंद जानकरी देने वालों की कमी।
मॅट्रिमोनी डॉट कॉम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, श्री अर्जुन भाटिया ने कहा है, “तेज़ी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में, जोड़ी एक ऐसी सरल टेक्नोलॉजिकल समाधान है जो हर आम भारतीय के लिए अपने सपनों की जीवनसंगी ढूँढने की परेशानी को दूर करता है। जोड़ी आपको रिश्तें ढूँढने के सफर में विकल्प, सुविधा और सुरक्षा देता है। हम महिलायों को ऐसे निर्णय लेने के लिये शशक्त कर रहे है जिस्से उनके जीवन पर सही प्रभाव पढ़े।”
Jodii ऐप की मुख्य विशेषताएं:
•Jodii ऐप का उपयोग करना आसान है और यह हिन्दी, मराठी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, ओरिया, तमिल, तेलुगू, कन्नडा और मलयालम के साथ १० भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें प्रोफाइल बनाने के लिये बस कुछ ही साधरण जानकरी देना काफी है।
•उपयोगकर्ता अपनी भाषा में रजिस्ट्रेशन कर सकते है और धर्म, शहर, जाती, शिक्षा और आय के आधार पर अपने लिये रिश्तें ढूँढ सकते है।
• Jodii ऐप आपके उपयुक्त जीवनसंगी के खोज में आपको गोपनीयता और सुरक्षा का भरोसा देता है। महिला सदस्यों को यह सुविधा दी जाती है कि वे अपनी फोटो को छुपा सकते है और बस अपने पसंदीदा प्रोफाइल को ही अपना फोटो देखने दे सकते है।
•सभी पुरुष सदस्यों को अपना प्रोफाइल सरकारी प्रमाणपत्र के द्वारा सत्यपित करना आवश्यक है।
•जोड़ी पे रजिस्ट्रेशन बिलकुल मुफ्त है और कुछ बहुत ही सुलभ प्लान्स के द्वारा आप और भी सुविधाएं पा सकते है जैसे कि किसी प्रोफाइल को सीधा कॉल करना या प्रोफाइल कि कुंडली देखना।


