- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
गोदरेज की अभिनव और एर्गोनोमिक ‘मोशन चेयर‘ लॉन्च
गोदरेज इंटेरियो ने किया मध्यप्रदेश में अपने आॅफिस वैलनैस पोर्टफोलियो का विस्तार
इंदौर. डिजाइन, विनिर्माण और खुदरा क्षेत्र में बेहतरीन प्रोडक्ट्स और उत्कृष्टता केंद्रों के लिए मजबूत प्रतिबद्धता के साथ इंस्टीट्यूशनल सेगमेंट्स में भारत के अग्रणी फर्नीचर ब्रांड गोदरेज इंटेरियो ने देश के मध्य क्षेत्र में, खास तौर पर मध्यप्रदेश में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इंदौर में एक एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट ‘मोशन चेयर‘ को लाॅन्च किया है।
नई लॉन्च की गई ‘मोशन चेयर‘ सहित एक्सपेन्डेड वेलनेस पोर्टफोलियो को गोदरेज इंटेरियो के एवीपी – मार्केटिंग (बी2बी) श्री समीर जोशी ने लाॅन्च किया।यह अभिनव उत्पाद व्यापक पहुंच हासिल करने और इस महत्वपूर्ण भौगोलिक बाजार में आगे बढ़ने की दिशा में खुदरा ब्रांड को प्रेरित करेगा। उल्लेखनीय है कि इंदौर मध्यप्रदेश की वित्तीय राजधानी है और इसमें कार्यालयों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की बढ़ती संख्या शामिल है, जिसमें ‘मोशन चेयर‘ जैसे अभिनव उत्पाद को बड़ी संख्या में कर्मचारियों द्वारा स्वीकार किए जाने की संभावना है।
गोदरेज इंटेरियो के एवीपी – मार्केटिंग (बी2बी) श्री समीर जोशी कहते हैं, ‘‘ मध्यप्रदेश और विशेष रूप से इंदौर रणनीतिक रूप से देश के केंद्रीय क्षेत्र में स्थित है और यह आईटी हब और एसईजेड से घिरा हुआ है। यही कारण है कि यह विभिन्न उद्योगों के लिए निवेश के लिहाज से एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा है और इसे अक्सर मध्यप्रदेश के डेट्रॉइट के रूप में भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में तेजी से बढती आर्थिक गतिविधियों के कारण यहां कर्मचारियों की संख्या में भी बढोतरी हो रही है और उत्पादकता पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसी दिशा में ‘मोशन चेयर‘ जैसे अच्छी तरह से डिजाइन किए गए और अभिनव प्रोडक्ट आरामदेह साबित होते हैं और ऐसे प्रोडक्ट कर्मचारियों की तंदुरुस्ती को भी बढ़ाते हैं जिससे कार्यबल के बीच उत्पादकता बढ़ती है। संगठित कार्यालय फर्नीचर उद्योग में कुल 16 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ, इंदौर समेत मध्यप्रदेश का बाजार गोदरेज इंटेरियो के कुल राजस्व में लगभग 7-8 प्रतिशत योगदान देता है।‘‘
एक दशक या उससे अधिक समय से तुलना करें तो आज ज्यादातर कर्मचारी पहले से अधिक समय अपने आॅफिस में गुजारते हैं। इनमें से अधिकतर लोग लंबे समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हुए कार्यालय में समय गुजारते हैं। अधिक समय तक अपने कार्यस्थल पर बैठे कर्मचारी कई बार लंबे समय तक अत्यधिक तनावग्रस्त मुद्राओं में बैठने पर मजबूर होते हैं। इससे लंबे समय में कर्मचारियों को गंभीर मुद्रा संबंधी समस्याओं और बीमारियों का सामना करना पडता है। यही कारण है कि आज ज्यादातर संगठन ऐसे तरीकों को शामिल कर रहे हैं जिनकी सहायता से कर्मचारियों की बेहतरी और उत्पादकता में सुधार किया जा सके।
गोदरेज इंटेरियो की ‘मोशन चेयर‘ एक ऐसा ही अभिनव उत्पाद है, जो अपने अनूठे और एर्गोनोमिक डिजाइन के माध्यम से संगठन की कर्मचारियों की बेहतरी और उनकी तंदुरुस्ती में अपना योगदान देता है और इस तरह उत्पादकता में वृद्धि करने में सहायता करता है। गोदरेज इंटेरियो के वेलनेस पोर्टफोलियो में वेलनेस इनसाइट पर आधारित विस्तृत आॅफिस प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, जो कार्यालय संबंधी विभिन्न जरूरतों और पसंद को पूरा करते हैं। ‘मोशन चेयर‘ एक ऐसी अनूठी अवधारणा पर आधारित है जहां प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारी की जरूरतों को समझते हुए उनके लिए उसके बैठने के लिए आरादायक फर्नीचर तैयार किया जाता है ताकि उसकी सेहत भी कायम रहे और उत्पादकता को भी बढाया जा सके। इसके त्रिआयामी मूवमेंट के सहारे कुर्सी पर बैठे रहने के दौरान आप आसानी से इधर-उधर घूम सकते हैं। इसकी पुश्त तीन अलग-अलग स्थितियों में टिल्ट हो सकती है ताकि आप अपने काम की जरूरत के अनुसार इसका उपयोग कर सकें। कुर्सी का अनूठा फ्लेक्सिंग काॅम्प्लैक्स डिजाइन कस्ट्रक्शन और हाई-टेक कंपाउंड इंजीनियरिंग प्लास्टिक का परिणाम है।


