- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
क्राइम-थ्रिलर ‘हैप्पी’ में देखिए खुशियों की तलाश करते एक सनकी बावर्ची की कहानी, सीरीज़ वॉचो पर उपलब्ध
नई दिल्ली, अप्रैल 2022: भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक – ‘वॉचो’ ने एक और थ्रिलर वेब सीरीज ‘हैप्पी‘ का प्रीमियर किया है। रोमांचक क्राइम ड्रामा ‘जौनपुर’ और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ी गयी ‘आघात’ वेब सीरीज़ के कुछ ही समय बाद लॉन्च यह नई सीरीज, एक दिलचस्प क्राइम थ्रिलर है जिसमें हैप्पी सिंह नामक एक बावर्ची का खुशियाँ ढूंढने का सफर दिखाया गया है। आठ एपिसोड की यह वेब सीरीज अब ‘वॉचो’ पर देखी जा सकती है और हिन्दी में उपलब्ध है।
यह थ्रिलर हैप्पी सिंह के नीरस जीवन पर आधारित है, जो एक गर्ल्स हॉस्टल में बतौर शेफ काम करता है। अपने बेहद रूखे स्वभाव और स्वादिष्ट खाना पकाने की असाधारण कला के कारण हैप्पी अक्सर हॉस्टल में रहने वाले लड़कियों और आम कर्मियों के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। उसके परिवार में केवल उसकी माँ है, जो उसे अब भी किसी 5 साल के बच्चे की तरह प्यार करती है। लेकिन कहानी करवट बदलती है जब वह गुंजन से मिलता है और पहली मुलाक़ात में ही उसका दीवाना हो जाता है। धीरे-धीरे अपने नीरस जीवन में उसका एकतरफा प्यार, पागलपन का रूप ले लेता है और वह एक आम बावर्ची से सनकी अपराधी बन जाता है।
पर्सेप्ट पर्पल के प्रोडक्शन में निर्मित यह सीरीज़ अपने रोचक कथानक और भयभीत कर देने वाले दृश्यों से परिपूर्ण है। हितेश बाली द्वारा लिखित इस शो में धड़कनें बढ़ा देने वाले मोड़ हैं और इसका हर पहलू रोमांचित करता है। प्रतिभाशाली कलाकार भगवान दास पटेल ने मुख्य किरदार हैप्पी की भूमिका निभाई है। वहीं एक्टर दीक्षा साहू ने जीवंत व्यक्तित्व वाली गुंजन का किरदार ईमानदारी से निभाया है।
हैप्पी के लॉन्च पर अपने विचार रखते हुए, सुखप्रीत सिंह, कॉरपोरेट हेड-मार्केटिंग, डिश टीवी एंड वॉचो, डिश टीवी इंडिया लिमिटेड ने कहा, “हैप्पी एक अनोखा क्राइम थ्रिलर है, जो रहस्य और ड्रामा का भरपूर इस्तेमाल करता है। इस कहानी के किरदार बड़ी सावधानी से रचे गये हैं, जो इसकी थीम को वर्ग विभाजन पर आधारित करते हुए दर्शाते हैं कि यह किस प्रकार हमारे समाज में झलकता है। दिलचस्प पटकथा, मनमोहक पार्श्वसंगीत और कलाकारों के यादगार परफॉर्मेंस वाली यह सीरीज दर्शकों को ज़रूर देखनी चाहिए। इसे कुछ बेहद लुभावनी लोकेशंस पर फिल्माया गया है और इसलिये यह सीरीज दर्शकों को सौंदर्यबोध की दृष्टि से भी पसंद आएगी। हमने हमेशा मनोरंजन को बढ़ावा देने का काम किया है और इसलिए हम अपने दर्शकों के लिये नए कंटेन्ट बनाने और उसे रचनात्मकता से पेश करने का प्रयास करते हैं। ‘हैप्पी’ हमारे द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले बेहतरीन कंटेन्ट का एक और प्रमाण है, जो क्षेत्रीय दर्शकों और छोटे शहरों के आकांक्षी युवाओ को अपनी ओर आकर्षित करेगा।”
सभी जोनर्स में देखने लायक कंटेंट का एक अनोखा संग्रह लाने वाला वॉचो कई ओरिजिनल शो की पेशकश करता है। इनमें ‘गुप्ता निवास’, ‘जौनपुर’, ‘पापा का स्कूटर’, ‘आघात’, ‘चीटर्स- द वैकेशन’, ‘सरहद’, ‘मिस्ट्री डैड’ ‘जालसाज़ी’, ‘डार्क डेस्टिनेशंस’, ‘इट्स माय प्लेज़र’, ‘4 थीव्स’, ‘लव क्राइसिस’, ‘अर्द्धसत्य’, ‘छोरियाँ’ और ‘रक्त चंदना’ जैसी वेब सीरीज शामिल हैं। साथ ही ओरिजिनल इंफ्लूएंसर शोज भी हैं, जैसे ‘लुक आई कैन कुक’ और ‘बिखरे हैं अल्फाज़’। विभिन्न स्क्रीनों, जैसे एंड्रॉइड और आईओएस उपकरणों, डिश स्मार्ट उपकरणों, डी2एच मैजिक उपकरणों और फायर टीवी स्टिक तथा www.WATCHO.com पर उपलब्ध वाचो अभी हिन्दी, कन्नड़ और तेलुगू में 35 से ज्यादा ओरिजिनल शोज, 300 से ज्यादा एक्सक्लूसिव प्लेज और 100 से ज्यादा लाइव चैनलों की पेशकश करता है।


