- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फ्लिपकार्ट ग्रुप ने भारत के सामाजिक-आर्थिक इलाकों में विकास को गति देने के लिए लॉन्च किया “फ्लिपकार्ट फाउंडेशन”
सुविधाओं की कमी का सामना कर रहे समुदायों को बाज़ार तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराने, कौशल विकास, सामुदायिक विकास, जीवनयापक के अवसरों और पर्यावरण से जुड़ी जिम्मेदारियों पर ध्यान देते हुए फाउंडेशन का उद्देश्य अगले दशक के दौरान 2 करोड़ लोगों के जीवन को प्रभावित करने का है
नई दिल्ली – अप्रैल, 2022: भारत में बने और बढ़े इंटरनेट इकोसिस्टम फ्लिपकार्ट समूह ने भारत में समावेशी, समान, सशक्त और सस्टेनेबल समाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्लिपकार्ट फाउंडेशन को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह फाउंडेशन इस इकोसिस्टम के भागीदारों के लिए नए अवसर पैदा करने और टैक्नोलॉजी आधारित डिजिटल कॉमर्स मॉडल के माध्यम से साझेदारों को सुविधाएं देने के फ्लिपकार्ट ग्रुप के प्रयासों को आगे बढ़ाएगा। यह पिछड़े तबके के लोगों के लिए भारत में स्थायी जीवनयापन और वृद्धि के अवसरों पर ज़मीनी स्तर पर, विस्तार के स्तर पर और संस्थागत प्रभाव को गति देने के मिशन के साथ समावेशी वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
इस फाउंडेशन का औपचारिक उद्घाटन नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम राज्यमंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री व केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री श्रीमती साध्वी निरंजन ज्योति ने रजनीश कुमार, चीफ कॉरपोरेट ऑफिसर, फ्लिपकार्ट ग्रुप, कृष्णा राघवन, चीफ पीपल ऑफिसर, फ्लिपकार्ट समेत सरकार व फ्लिपकार्ट के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
फ्लिपकार्ट फाउंडेशन का उद्देश्य चार प्रमुख क्षेत्रों के सरकारी संगठनों, एनजीओ, और सामुदायिक नेतृत्व जैसे सभी प्रमुख साझेदारों के साथ मिलकर परिवर्तनकारी काम करना है। ये चार प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं:
● उद्यमिता और जीवनयापन के अवसरों के मामले में स्थायी वृद्धि के लिए समाज के पिछड़े तबकों को बाज़ार तक पहुंच
● कौशल विकास
● सामुदायिक विकास और
● पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी
ग्रामीण इलाकों पर ध्यान देने और महिलाओं के साथ-साथ अन्य पिछड़े समुदायों को वृद्धि के समान अवसर उपलब्ध कराते हुए फ्लिपकार्ट फाउंडेशन का लक्ष्य अगले एक दशक के दौरान 2 करोड़ लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डालना है।
कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा, “हालांकि, भारत में भरपूर अवसर उपलब्ध हैं, लेकिन एक समान वृद्धि को गति देने की ज़रूरत है। इसे गति देने के लिहाज़ से कारोबारों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि समाज के पिछड़े तबकों को मदद दें और उन्हें देश की वृद्धि के सफर का हिस्सा बनाएं। हमारे प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विश्वास के दृष्टिकोण का लक्ष्य सभी के लिए समृद्धि लाने की दिशा में सरकार और उद्योग को एक मंच पर लाकर मिलजुलकर काम करना। फ्लिपकार्ट ग्रुप जैसे संगठन इस प्रयास में अहम भूमिका निभाते हैं और फ्लिपकार्ट फाउंडेशन की शुरुआत व्यापक सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में उठाया गया निर्णायक कदम है।”
रजनीश कुमार, चीफ कॉरपोरेट अफ़ेयर्स ऑफिसर, फ्लिपकार्ट ने कहा, “एकसाथ मिलकर नया भारत बनाने के दृष्टिकोण के साथ फ्लिपकार्ट फाउंडेशन, समाज और अर्थव्यवस्था के लिए परिवर्तनकारी विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न पक्षों से जुड़ने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फाउंडेशन, कला एवं शिल्प को नया रूप देने से लेकर पिछड़े तबकों के लिए रोज़गार के अवसरों और आपदा राहत तक कई महत्वपूर्ण सामाजिक परेशानियों का हल तलाशेगा- इन सबका उद्देश्य समावेशी विकास और राष्ट्र-निर्माण में योगदान देना है। हमने फाउंडेशन के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं और हमारा उद्देश्य बीते वर्षों के दौरान हासिल किए गए अपने अनुभव का इस्तेमाल करके विभिन्न क्षेत्रों से संबंध रखने वाले करीब 2 करोड़ लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डालना है।”
फ्लिपकार्ट फाउंडेशन अनुदान के आधार पर काम करेगा जिसमें फ्लिपकार्ट ग्रुप का योगदान और फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध “चैरिटी चेकआउट” फीचर के माध्यम से मिलने वाले अनुदान शामिल होंगे जो परोपकार के लिए दान देने का आसान तरीका है।
फ्लिपकार्ट फाउंडेशन को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर पैदाकर जीवनयापन को बेहतर बनाने और लाखों एमएसएमई, विक्रेताओं व कारीगरों को टैक्नोलॉजी व इनोवेशन आधारित मार्केटप्लेस उपलब्ध कराकर अवसर देने के साथ-साथ आपूर्ति श्रृंखला, ग्रुप की अन्य सेवाओं व पेशकशों के माध्यम से बुनियादी ढांचे के विकास के फ्लिपकार्ट ग्रुप के सतत प्रयासों को ध्यान रखते हुए ही स्थापित किया गया है।


