- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ओप्पो खास तौर पर VOOC फ्लैश चार्ज और ग्रैडिएंट कलर डिजाइन के साथ लाॅन्च करेगा ओप्पो एफ9 प्रो
ओप्पो ने आज अपने नवीनतम माॅडल ओप्पो एफ9 प्रो को इस महीने के अंत तक भारत में लाॅन्च किये जाने की घोषणा की है। ओप्पो एफ9 प्रो एफ सीरीज का एक बिल्कुल नया महत्वपूर्ण स्मार्टफोन है जो टव्व्ब् फ्लैश चार्ज, ग्रैडिएंट कलर्स और एक अनोखी वाटरड्राॅप स्क्रीन डिजाइन के साथ मिलेगा।
ओप्पो के दीवानों के मनपसंद VOOC फ्लैश चार्ज में कम वोल्टेज वाली तीव्र चार्जिंग व्यवस्था का प्रयोग किया गया है जो बिजली चमकने की गति से चार्ज करती है। मानकीकृत काॅन्फीगुरेशन 5V/4A के साथ यह प्रचलित 5V/4A चार्जिंग टेक्नोलाॅजी की तुलना में चार गुना तेजी से चार्जिंग कर सकता है।VOOC तेज चार्जिंग की गारंटी देते हुये, चार्जिंग प्रक्रिया को सुरक्षित भी बनाती है। विशेषकर, ओप्पो VOOC में चार्जिंग एडैप्टर से लेकर स्मार्टफोन तक न्यूनत तापमान और वोल्टेज सहित सुरक्षा के पाँच स्तरों का इस्तेमाल किया गया है जिनकी बदौलत तेज और सुरक्षित चार्जिंग सुनिश्चित होती है।
ओप्पो एफ9 प्रो एक भव्य ग्रैडिएंट कलर डिजाइन का प्रयोग करता है और इसे एफ सीरीज में पहली बार किया गया है। ओप्पो ने इस डिजाइन का निर्माण कलर प्रोसेस में तकनीकी प्रगति की बदौलत किया है क्योंकि ग्रैडिएंट रंग बाजार में युवाओं के बीच पहले ही से लोकप्रिय है। इससे पहले, फ्लैट कलर प्रोफाइल का इस्तेमाल करने वाले स्मार्टफोन नीरस और स्थिर माने जाते थे लेकिन ग्रैडिएंट कलर्स के साथ युवा अपनी पर्सनैलिटी और ऐटिट्यूड दिखा सकते हैं।
इस फोन में आॅफर किये गये तीन रंगों में सनराइज रेड, ट्विलाइट ब्लू और स्टोरी पर्पल सम्मिलित हैं जिनकी प्रेरणा प्रकृति, यानी सूर्योदय, साँझ के धंुधलके और तारों से भरे आकाश से ली गई है। ओप्पो इन अहसासों को अपने उत्पाद की डिजाइन में समाहित करना चाहता है ताकि उपभोक्ताओं को प्रकृति में रची-बसी ऊर्जा का अहसास हो सके। इसके अलावा, एक एकीकृत डिजाइन के लिए ओप्पो एफ9 प्रो में पहली बार साइड फ्रेम पर एक ग्रैडिएंट डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते साइड और बैक पूरी तरह जुड़े लगते हैं।
विशिष्ट ग्रैडिएंट कलर आॅप्शंस के अलावाा इस उपकरण में ओप्पो की सर्वप्रथमFHD+ वाटरड्राॅप स्क्रीन लगाई गई है जिसका स्क्रीन और बाॅडी का अनुपात 90-8% तक है। इसकी बदौलत फोन का आकार बढ़ाए बगैर स्पष्ट विजुअल का आनंद उठाया जा सकता है। वहीं, हाई-रिजाॅल्यूशन स्क्रीन उपभोक्ताओं को और भी ज्यादा सम्मोहक अनुभव प्रदान करती है। ओप्पो एफ9 प्रो, VOOC तीव्र चार्जिंग और वाटरड्राॅप स्क्रीन के साथ, एक नवाचारी उपकरण है।
‘प्रौद्योगिकी की कला’ और ‘सर्वोत्कृष्टता का अनुसरण’ के प्रति अपनी वचनबद्धता के साथ, ओप्पो एफ9 प्रो ने उपयोक्ता को ‘सबसे पहले‘ रखने की ओप्पो की परंपरा को जारी रखा है।


