- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान पहली बार ‘डंकी’ के लिए आए साथ, 22 दिसंबर 2023 सिनेमाघरों में देगी दस्तक
सुपरस्टार शाहरुख खान और बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी एक साथ डंकी नाम के एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहें है, बता दें इंडियन सिनेमा में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब बॉलीवुड के यह दो बड़े दिग्गज साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म एलान आज एक प्यारी सी वीडियो यूनिट के साथ किया गया जिसमें फिल्म के टाइटल का खुलासा करने के साथ बताया गया कि इसमें राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान को एक साथ फिल्म में काम करते देखा जाएगा।
बता दें, 3 इडियट्स, मुन्नाभाई फ्रैंचाइज़ी, पीके और संजू जैसी बड़ी कमर्शियली सक्सेसफुल फिल्में जिसने इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क सेट किए है, के बाद अब राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के साथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम शुरू दिया है।
इस फिल्म को जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स मिलकर प्रेजेन्ट करेंगे। वहीं फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहें है। इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें, इस फिल्म को राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखा गया है, जिसका निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान कर रहीं है। यह फिल्म इसी अप्रैल से फ्लोर्स पर जा चुकी है और जहां तक फिल्म के नेक्स्ट शेड्यूल की बात करें तो उसकी शूटिंग पंजाब में बड़े पैमाने पर की जाएगी।
इस डेवलपमेंट को पूरी तरह से कन्फर्म करते हुए राजकुमार हिरानी कहते हैं, “मेरे करियर के दौरान शाहरुख खान हमेशा मेरी विश लिस्ट में रहे हैं और अतीत में मेरे कई बार साथ काम करने की कोशिश करने के बाद, आखिरकार अब हम डंकी हमारी साझेदारी के रूप में सामने आई है। सो ऐसे में वो फिल्म में जो ऊर्जा, करिश्मा, ह्यूमर और चार्म लाते हैं, वह अद्वितीय है और मैं उस जादू को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्सुक हूं। ”
इस पर आगे बात करते हुए शाहरुख खान ने आगे कहा, “राज कुमार हिरानी इस पीढ़ी के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, हमने हमेशा साथ काम करने की बात की है और मुझे बेहद खुशी है कि हम आखिरकार डंकी के साथ ऐसा कर रहे हैं। हमने इसी महीने फिल्म की शूटिंग शुरू की है और मैं इसके हर पल को संजो रहा हूं। राजू के लिए मैं गधा, बंदर…कुछ भी बन सकता हूं!”
वहीं तापसी पन्नू ने इसपर कमेंट करते हुए कहा, “मैं इस यात्रा को शुरू करने और इस बेहद खास फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। मैं पहली बार राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान के साथ काम कर रही हूं, दो ऐसे लोग जिनका मैं पूरे दिल से सम्मान और प्रशंसा करती हूं। ”
ऐसे में अब जबकि फिल्म की बाकी डिटेल्स को सीक्रेट ही रखा गया है, फिल्म में शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी के इस सोशल कॉमेडी दुनिया में एक ऐसे किरदार में होंगे जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया हैं।
यानी कह सकते है डंकी जैसी मास्टर पीस का इंतजार सभी को बेसब्री से रहेगा जिसके लिए पहली बार किंग खान और हिरानी जैसे मास्टर फिल्ममेकर साथ आए हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।
https://twitter.com/RedChilliesEnt/status/1516363476825903104?s=20&t=l4gzVNC3pcj3SkIsbvgO_A


