- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर के इतिहास में पहली बार स्कल बेस सर्जरी सोसाइटी ऑफ इंडिया ‘स्कल बेस इंदौर 2022’ का दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस
दो दिन चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में भारत और विदेशों के प्रमुख न्यूरोसर्जन्स शामिल होंगे, फैकल्टी में यूएसए, जापान, यूके और ऑस्ट्रेलिया के स्पीकर्स शामिल होंगे
इंदौर, 27 अप्रैल. स्कल बेस सर्जरी सोसाइटी ऑफ इंडिया ‘स्कल बेस इंदौर 2022’ की कॉन्फ्रेंस का आयोजन, लेज़र ऑडिटोरियम, एसएआईएमएस मेडिकल कॉलेज और पीजी इंस्टिट्यूट, इंदौर में 29 और 30 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। दो दिन चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में भारत और विदेशों के प्रमुख न्यूरोसर्जन्स शामिल होंगे, जो मस्तिष्क की सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। मेदांता सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंदौर के न्यूरोसाइंसेस के डायरेक्टर डॉ. रजनीश कछारा उक्त कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइज़िंग चेयरमैन हैं। इसके साथ ही वे स्कल बेस सर्जरी सोसाइटी ऑफ इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं। डॉ. प्रणव घोडगांवकर, चीफ न्यूरोसर्जन, सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर इसके ऑर्गेनाइज़िंग सेक्रेटरी हैं। इस कॉन्फ्रेंस को इंदौर की न्यूरोलॉजिकल सोसायटी के सहयोग से किया जा रहा है।
कॉन्फ्रेंस को लेकर डॉ. रजनीश कछारा, डायरेक्टर, न्यूरोसाइंसेस, मेदांता सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंदौर कहते हैं, “यह कॉन्फ्रेंस अपने में अनूठी विशेषता रखती है, क्योंकि इस तरह की नेशनल कॉन्फ्रेंस इंदौर के इतिहास में पहली बार होने जा रही है। जैसा कि इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के जाने-माने न्यूरोसर्जन्स शिरकत कर रहे हैं, यह इसमें शामिल होने वाले लोगों को सर्जरी से संबंधित हर छोटी-बड़ी बात सीखने के साथ ही बेहतर लर्निंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। इसके साथ ही सीनियर्स और जूनियर्स के बीच विचारों का बखूबी आदान-प्रदान इन दो दिनों में देखा जाएगा।”
उक्त कॉन्फ्रेंस में फैकल्टी और प्रतिनिधियों सहित लगभग 200 न्यूरोसर्जन्स अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। एंडोस्कोप और माइक्रोस्कोप के उपयोग द्वारा जटिल मस्तिष्क सर्जरी करने की तकनीकों का विवरण देते हुए कैडवेरिक वर्कशॉप्स पर भी बात की जाएगी। साथ ही प्रतिनिधियों को एक्सपर्ट्स द्वारा निर्देशित भी किया जाएगा। स्पेशलिटी के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए 50 से अधिक लेक्चर्स को शामिल किया गया है। फैकल्टी में यूएसए, जापान, यूके और ऑस्ट्रेलिया के स्पीकर्स शामिल हैं।
इंडस्ट्री में अग्रणी कंपनियों द्वारा विकसित की गई, नई डिवाइसेस और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रतिनिधियों के लिए इन डिवाइसेस का उपयोग करने और नई टेक्नोलॉजीस से अवगत होने का यह अद्भुत मौका है। फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री के विभिन्न सदस्य भी इस कॉन्फ्रेंस में भाग ले रहे हैं, जो कि अपनी टेक्नोलॉजीस और प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन करेंगे।
कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. बी के मिश्रा, अध्यक्ष, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ स्कल बेस सोसाइटीज़ की गरिमामयी उपस्थिति में 29 अप्रैल को किया जाएगा।
इंदौर में भारत की स्कल बेस सर्जरी सोसायटी का यह पहला नेशनल कॉन्फ्रेंस है। निश्चित तौर पर यह कॉन्फ्रेंस देश भर के युवा न्यूरोसर्जन्स को सीखने का एक उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगी।


