- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
केवल 90 दिनों में 20 लाख से ज्यादा इंटरव्यू के साथ मध्यप्रदेश दोबारा काम पर लौट रहा है : apna.co (अपना.को)
भोपाल :– भारत के सबसे बड़े नौकरी और प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म apna.co , के अनुसार मध्यप्रदेश में लाखों पेशेवरों के लिए पिछले तीन महीने बहुत ही रोमांचक रहे हैं क्योंकि कोविड के कारण लगे लॉकडाउन के बाद अब बाजार दोबारा खुलने लगा है और ज़िंदगी दोबारा सामान्य हो रही है। राज्य में लगभग 10 लाख रजिस्टर्ड प्रोफेशनल्स के साथ, ‘अपना’ ने पिछले 90 दिनों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन से 20 लाख से अधिक इंटरव्यू करवाए हैं।
मध्यप्रदेश भारत में एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र बन गया है, जो विभिन्न इंडस्ट्री और सेक्टर्स में रोजगार के ढेर सारे अवसर उपलब्ध करा रहा है। पिछले 90 दिनों में मप्र में सबसे लोकप्रिय नौकरियां टेलीकॉलर, डिलीवरी पर्सन, बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, रिटेल एक्ज़ीक्यूटिव बैक-ऑफ़िस स्टाफ, ड्राइवर, डेटा एंट्री और सेल्स – फील्डवर्क रही हैं। महत्वपूर्ण आर्थिक विकास के संकेत के रूप में apna.co ने इस दौरान 17 लाख से ज्यादा के अवसर दर्ज किए।
‘अपना’ के मध्यप्रदेश के आंकड़ों के अनुसार, इसके अधिकांश यूज़र्स भोपाल से बाहर हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा इंटरव्यू किए गए थे, जिससे यह मध्यभारत में नौकरी करने के लिए सबसे पसंदीदा शहर बन गया है। उज्जैन में सबसे लोकप्रिय नौकरी डिलीवरी पर्सन की थी जबकि जबलपुर और उज्जैन में यूज़र्स टेलीकॉलर / बीपीओ की नौकरी के लिए आवेदन भेज रहे थे।
इस महीने की शुरुआत में सीएमआईई द्वारा जारी एक हालिया रिपोर्ट में मध्यप्रदेश को उन राज्यों में शामिल किया गया है, जहां बेरोजगारी दर कम है। इस रिपोर्ट में भारतीय राज्यों में बेरोजगारी की मैपिंग की गई है। रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में बेरोजगारी की दर 1.4% है, जो भारत में अधिकांश राज्यों की बेरोजगारी की दर की तुलना में बहुत कम है। इस दर को और कम करने के लिए, रोजगार के अधिक अवसर पैदा करके मध्यप्रदेश में प्रोफेशनल्स की मदद करना जरुरी है।
मध्यप्रदेश के सभी यूज़र्स में से 30 प्रतिशत महिलाएं हैं और प्लेटफार्म ने राज्य में महिला प्रोफेशनल्स की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है। मध्यप्रदेश में ज्यादातर महिलाओं ने टेलीकॉलर, डेटा एंट्री और रिसेप्शनिस्ट/फ्रंट ऑफिस जैसी नौकरियों के लिए आवेदन किया था।
मध्यप्रदेश में 12वीं या उससे कम शैक्षणिक योग्यता वाले ‘अपना’ यूज़र्स में से लगभग 50 प्रतिशत को मोबाइल ऐप के जरिए रोजगार के सार्थक अवसर मिले हैं। अब, ‘अपना’ उनके सभी करियर विकल्पों के लिए एक डिफ़ॉल्ट प्लेटफॉर्म बन गया है।
apna.co (अपना.को) के चीफ बिज़नेस ऑफिसर मानस सिंह कहते हैं, “प्रतिभावान प्रोफेशनल के साथ, मध्यप्रदेश पूरे देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखता है। हम सभी कार्यक्षेत्रों में इन अवसरों तक सीधी पहुंच हासिल करने के लिए प्रोफेशनल, विशेष रूप से महिलाओं और फ्रेशर्स के लिए एक पसंदीदा प्लेटफार्म बनकर खुश हैं। हम व्यवसायों और बढ़ते कार्यबल के बीच एक पुल की तरह काम करते रहेंगे और अपनी आर्थिक क्षमता को बढ़ाने करने में राज्य की मदद करेंगे।”
apna.co को मध्य प्रदेश में 2021 में लॉन्च किया गया था।
apna.co तेज़ी से विस्तार कर रहा है और पिछले तीन महीनों में ही यह 26 से ज्यादा शहरों में काम करने लगा है। बैकएंड पर प्लेटफ़ॉर्म की उन्नत और व्यापक तकनीक नौकरी की खोज और कनेक्शन को ज्यादा आसान और सटीक बनाती है, जो सीधे हायरिंग मैनेजर्स से जुड़ती है। ‘apna.co (अपना.को)’ ने पिछले साल भारत में 350 मिलियन से ज्यादा इंटरव्यू और प्रोफेशनल कंवर्सशन्स करवाए हैं और देश में 22 मिलियन से ज्यादा प्रोफेशनल्स के लिए एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म बन गया है।


