- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आमिर खान लॉन्च करने जा रहे हैं अपना पहला पॉडकास्ट ‘लाल सिंह चड्ढा की कहानियां’
आमिर खान अपने पोडकास्ट ‘लाल सिंह चड्ढा की कहानियां’ को करेंगे लॉन्च
आमिर खान अपने पहले पोडकास्ट ‘लाल सिंह चड्ढा की कहानियां’ के जरिए, दर्शकों को लाल सिंह चड्ढा की यात्रा से कराएंगे रूबरू
भारतीय दर्शकों को एक के बाद एक कई शानदार फिल्में देने के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ‘लाल सिंह चड्ढा’ के साथ आमिर खान, करीना कपूर खान जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी के साथ एक और दिल छू लेने वाली कहानी लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ऐसे में अब आमिर खान अपने यूनिक प्रमोशनल कैंपेन के साथ अपनी फिल्म का प्रचार करने जा रहें है। बता दें अद्वैत चंदन निर्देशित इस फिल्म का स्क्रीनप्ले एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी ने लिखा है। इसके प्रचार के लिए आमिर खान अब अपना खुद का पॉडकास्ट लॉन्च करेंगे, जो उनके करियर में पहली बार होगा।
इसके लेटेस्ट विकास के मुताबिक अभिनेता-निर्माता पॉडकास्ट ‘लाल सिंह चड्ढा की कहानी’ के माध्यम से अपने दर्शकों के साथ बातचीत करेंगे, जहां वह लाल सिंह चड्ढा पर चर्चा करेंगे। इसमें वो पर्दे के पीछे के एक्शन्स से लेकर फिल्म के निर्माण से उपाख्यानों, संगीत, सेट से दिलचस्प घटनाएं के साथ और भी कुछ दिलचस्प कहानियां सुनाएंगे जो लाल सिंह चड्ढा के सेट पर हु थी।
आमिर खान का पहला पॉडकास्ट 5 मई को सामने आने की उम्मीद है और यह टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल, सावन और रेडएफएम पर उपलब्ध होगा।
हाल ही में आमिर खान के एक बड़ी कहानी के बारे में बात करते हुए वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। इसके जरिए आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ के निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना रिलीज किया था। एक गेम चेंजिंग मूव में सुपरस्टार ने लाल सिंह चड्ढा एल्बम से वीडियो जारी नहीं करने का विकल्प चुना और गाने का सिर्फ ऑडियो वर्जन रिलीज किया ताकि सभी का ध्यान फिल्म के म्यूजिक पर जाए।
लाल सिंह चड्ढा आमिर खान, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


