- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जब बेंगलुरु में हुई प्रभास और रॉकी की मुलाकात
रॉकी भाई के 50 डे सेलिब्रेशन और प्रशांत नील के बर्थ डे के मौके पर दिखीं सालार उर्फ प्रभास की चकाचौंध
होमबले फिल्म्स की केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म की रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इसने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। ऐसे में जहां ज्यादा फिल्म निर्माता और अभिनेता अपनी रिलीज के कुछ हफ्तों के भीतर ही सफलता का जश्न मनाने लगते हैं, वहीं सैंडलवुड के प्रिमियर प्रोडक्शन हाउस ने हमेशा पहले उस सफलता को सुनिश्चित किया है और उसके बाद सेलिब्रेट किया है। इस बार भी ऐसा ही हुआ होम्बले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरागंदूर ने फिल्म की रिलीज के 50 दिनों के बाद एक सक्सेस पार्टी होस्ट की और इस बात का भी ध्यान रखा कि यह बेंगलुरु का सबसे चर्चित इवेंट रहें। इस सक्सेस बैश में केजीएफ की पूरी टीम नजर आई और पार्टी में अपनी मौजूदगी से इस शाम को और भी ग्रैंड बनाया।
वैसे कम ही लोगों को पता था कि कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स जब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के हाई लाउंज में एक साथ होंगे, तो उन्हें वहां डार्लिंग स्टार प्रभास की मौजूदगी भी देखने मिलेगी। बता दें द रिबेल स्टार ने केजीएफ चैप्टर 2 के 50 डे सेलिब्रेशन और प्रशांत नील के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए स्पेशली हैदराबाद से बेंगलुरु की फ्लाइट ली। ऐसे में जैसे ही प्रभास पार्टी में पहुंचे वहां उन्होंने देख सब सपराइज हो गए।
बता दें सुपरस्टार इन दिनों सैंडलवुड प्रोडक्शन हाउस द्वारा उनके अगले मेगा वेंचर सालार में नजर आएंगे। फिल्म सालार का निर्देशन प्रशांत नील द्वारा किया जा रहा है और इसे बैंकरोल होम्बले फिल्म्स करेंगी। इस शानदार जोड़ी की ही पेशकश केजीएफ सीरीज है। सालार, 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक औऱ 2023 की तीसरी तिमाही में रिलीज होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रभास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सालार के सेट से निर्देशक प्रशांत नील के साथ एक कैंडिड तस्वीर साझा की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। होम्बले फिल्म्स के फाउंडर्स ने अपनी फिल्म के प्रचार की तरह इस विवरण को भी आखिरी तक सीक्रेट रखा । अपने उदार दिल के लिए जाने जाने वाले, माचिसमो ना सिर्फ इस पार्टी में शामिल हुए बल्कि उन्होंने पूरे दिल सेलिब्रेशन को एंजॉय किया।
इस पार्टी में सैंडलवुड इंडस्ट्री के एक्टर्स, फिल्ममेकर्स और मूवी डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ने भी अपनी मौजूदगी से पार्टी की शोभा बढ़ाई। इस इवेंट में केजीएफ सीरीज की पूरी स्टार कास्ट जिसमें रॉकिंग स्टार यश, श्रीनिधि शेट्टी शामिल थे। इस ग्रैंड इवेंट में बड़ी संख्या में परिवार और दोस्त शामिल हुए।


