- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
मन और शरीर को बेहतर बनाने का माध्यम है योग
इंदौर।माउंट लिट्रा जी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही स्कूल कैम्पस में बड़ी संख्या में बच्चों ने इस योग कार्यक्रम में विभिन्न योगासान किए।
योग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ शारीरिक और आध्यात्मिक विकास यात्रा से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हर वर्ष 21 जून को किया जाता है। यह मन और शरीर को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा माध्यम है। इससे इम्युनिटी को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। इस अवसर पर माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में सी.ई.ओ. रूपेश वर्मा और प्राचार्य श्याम अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने ताड़ासन, भुजंगासन, शीर्षासन जैसे विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। सुश्री चंचल ने शक्ति योग के आसनों का प्रदर्शन किया।
समारोह का समापन वाइस प्रिंसिपल मौमिता चटर्जी ने बच्चों को योग का महत्व बताया। उन्होंने छात्रों को न केवल फिट रहने के लिए बल्कि उनकी एकाग्रता में सुधार करने के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया


