- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
मुंबई की बारिश में बेटे आजाद खान के साथ आमिर खान ने एन्जॉय किया फुटबॉल
आज, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का अपने बेटे आज़ाद के साथ एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जहां स्टार को अपने बेटे के साथ एक मजेदार मैच का आनंद लेते देखा जा सकता है। मुंबई के मॉनसून के बीच, आमिर और उनके बेटे मौसम की पहली बारिश का आनंद लेते हुए देखे जा सकते हैं, क्योंकि वे इस दौरान फुटबॉल के मज़ेदार खेल को खेल रहे हैं। वीडियो में ये बाप-बेटे की जोड़ी पूरी तरह से खेल में डूबी नजर आ रही है। इसमें देखी जाने वाली एक मजे की बात यह है कि आमिर का ध्यान हटने पर आजाद गोल करने के लिए उन्हें ट्रिक करते दिखाई दे रहे हैं।
आमिर खान अपने बच्चों के सबसे करीब हैं। आमिर को अक्सर उन्हें खेलों की ओर प्रोत्साहित करते देखा जाता है क्योंकि यह सभी की फिटनेस और पर्सनल ग्रोथ में अहम भूमिका निभाता है।
आमिर, जो एक स्पोर्ट्स वाचर और सपोर्टर हैं, लोकप्रिय रूप से हर खेल में अपनी गहरी रुचि दिखाने के लिए जाने जाते हैं। टेबल टेनिस से लेकर कुश्ती और क्रिकेट तक, आमिर का झुकाव हर खेल की ओर है। अभिनेता न केवल खेलों में अपनी दिलचस्पी रखते हैं बल्कि अपने बच्चों को भी वो इसमें शामिल करते है।
इस बीच उनकी फिल्मों की बात करें, तो वो जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान और मोना सिंह के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
All fun and a lot of rains!
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) June 21, 2022
Aamir & Azad enjoy the rains over a football session. pic.twitter.com/0aWXY35vhF


