- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राशी खन्ना ने फैंस के लिए लिखा ग्रेटीट्यूड नोट, अपनी नेक्स्ट रिलीज पक्का कमर्शियल के लिए हैं तैयार
मल्टी लिंग्वल स्टार राशी खन्ना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन्स में बिजी चल रही हैं। लेकिन हाल ही में खूबसूरत राशी खन्ना को फिल्म की रीलीज से पहले ही अपने फैन्स से मिलने का मौका मिला और इस बात की खुशी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए जाहिर करते हुए, एक ग्रैटिट्यूड नोट में शेयर किया है।
राशी खन्ना ने अपनी अपकमिंग फिल्म पक्का कमर्शियल के प्रमोशन्स के दौरान एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में उनके हेक्टिक लाइफस्टाइल की झलक दिख रही हैं। बता दें, पक्का कमर्शियल एक तेलुगु फिल्म है जिसमें राशी खन्ना के एक्टर टोटेम्पुड़ी गोपीचंद के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 1 जुलाई 2022 को रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में राशी ने अपने पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है कि कैसे बिजी शेड्यूल, डाइट्स, एंडलेस वर्कआउट और अलग-अलग शहरों में जाना उन्हें कितना अच्छा लगता है जब उन्हें अपने फैन्स से खूब प्यार और सपोर्ट मिलता है। उन्होंने यह भी एक्सप्रेस किया कि वह इस सफर के जरिए बहुत ज्यादा खुशी महसूस कर रही है और अब फिल्म आखिरकार दर्शकों द्वारा देखी जाएगी।
राशी खन्ना ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा, “क्रेजी शेड्यूल्स, 24 घंटे की शिफ्ट, रात की शूटिंग, डाइट, वर्कआउट, कई शहर घूमना – हर पल इसके लायक लगता है, जब मैं आपसे मिलती हूं और आपका प्यार और जोश देखती हूं । आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द हमेशा कम पड़ते हैं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। 🙏🏻🙏🏻
मेरा दिल भर गया है! ♥️
पी.एस. #पक्का कमर्शियल कल रिलीज होगी। आशा है कि मैं असल में इसके जरिए आपको सबको एंटरटेन करूंगी और आपके चेहरे पर मुस्कान लाउंगी। आपके लिए बहुत सारा प्यार! ♥️।”
इससे यह साफ होता है की एक्ट्रेस सभी का दिल जीतना चाहती हैं। राशी खन्ना, जो अब साउथ की अपनी आने वाली फिल्मों में बिजी हैं, वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी बॉलीवुड फिल्म योद्धा के लिए भी पूरी तरह से सेट हैं। हाल में राशी, शाहिद कपूर के साथ अपनी अपकमिंग सीरीज फ़र्ज़ी के लिए डबिंग कर रही हैं।


